Begin typing your search above and press return to search.

7th Pay Commission: होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, केंद्र सरकार ने ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाकर किया दोगुना…..इन कर्मचारियों को होगा बहुत फायदा

7th Pay Commission: होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, केंद्र सरकार ने ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाकर किया दोगुना…..इन कर्मचारियों को होगा बहुत फायदा
X
By NPG News

नयी दिल्ली 1 मार्च 2020। 7th Pay Commission: सातवें वेतन आयोग हजारों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। सरकार ने ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाने का फैसला किया है। अबतक ग्रेच्युटी की सीमा 10 लाख रुपए थी जो अब बढ़ाकर दोगुनी हो गई है। इसका मतलब अब ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख रूपाय कर दी गई है। सरकार के इस फैसले का फायदा जवाहर नवोदय विद्यालय समिति के कर्मचारियों को होगा।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन लगने वाले स्‍वायत्‍त संस्‍थान नवोदय विद्यालय समिति के कर्मचारी इसके पात्र होंगे। सरकार ने गत 24 फरवरी को इसका आदेश जारी किया था। आदेश के अनुसार ग्रेच्युटी की सीमा को 29 मार्च, 2018 से बढ़ाया गया है। सरकार के इस फैसले का लाभ जवाहर नवोदय विद्यालय समिति से 1 जनवरी 2004 के बाद जुड़ने वाले लोगों को मिलेगा।

गौरतलब है कि वित्‍त मंत्रालय ने इससे पहले 10 लाख रुपए कली बजाय 20 लाख रुपए तक की ग्रेच्‍युटी को Tax Free कर मुक्‍त किए जाने का निर्णय लिया था। समय-समय पर सरकार द्वारा बाजार की माली हालत, कंपनियों के बजट, उनकी आर्थिक स्थिति और कर्मचारियों को वेतन देने की क्षमता एवं वेतन सीमा के आधार पर ग्रेच्‍युटी की सीमा को बढ़ाया जाता रहा है। नवोदय विद्यालय समिति से अलग अन्‍य शेष केंद्रीय कर्मचारियों के लिए मार्च 2018 में ही ग्रेच्‍युटी की सीमा को बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दिया गया था।

Next Story