Begin typing your search above and press return to search.

7 पूर्व IAS, IFS मोदी कैबिनेट मेंः मोदी मंत्रिमंडल में पूर्व नौकरशाहों की संख्या बढ़कर सात हुई, अश्विनी वैष्णव और आरसीपी सिंह नए चेहरा…दोनों कैबिनेट मंत्री बनाए गए

7 पूर्व IAS, IFS मोदी कैबिनेट मेंः मोदी मंत्रिमंडल में पूर्व नौकरशाहों की संख्या बढ़कर सात हुई, अश्विनी वैष्णव और आरसीपी सिंह नए चेहरा…दोनों कैबिनेट मंत्री बनाए गए
X
By NPG News

* आरसीपी सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पीएस और सिकरेट्री रहे हैं

नई दिल्ली,8 जुलाई 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी नई टीम में दो और पूर्व नौकरशाहों को शामिल किया है। उनके मंत्रिमंडल में पूर्व नौकरशाहों की संख्या बढ़कर अब सात हो गई है। इनमें पांच पूर्व आईएएस और दो आईएफएस शामिल हैं।
पूर्व आईएएस में आरके सिंह, सोम प्रकाश, अर्जुन राम मेघावाल अश्विनी वैष्णव, आरसीपी सिंह हैं। तो एस. जयशंकर और हरदीप सिंह पुरी भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी रहे हैं। कुल मिलाकर मोदी मंत्रिमंडल में अब सात पूर्व नौकरशाह हो गए हैं।

यही नहीं, राज्य मंत्री रहे आरके सिंह और हरदीप पुरी का प्रमोशन भी किया गया है। कल उन्हें राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाया गया। महत्वपूर्ण यह है कि कल जिन दो पूर्व आईएस अफसरों को शपथ दिलाई गई, उन्हें कैबिनेट्र मंत्री बनाया गया है। याने पहली बार में। इसे पता चलता है, मोदी सरकार में रिजल्ट देने वाले पूर्व नौकरशाहों की अहमियत बढ़ी है।

कल जिन दो मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, उसमें उड़ीसा कैडर के आईएएस रहे अश्विनी वैष्णव राजस्थान के रहने वाले हैं तो बिहार के आरसीपी सिंह यूपी कैडर के आईएएस रहे हैं। कैबिनेट मंत्री बनाए गए आरसीपी सिंह नीतीश कुमार के चहेते अधिकारी रहे हैं। नीतीश जब केंद्र में मंत्री थे, उस दौरान आरसीपी सिंह उनके पीएस रहे। नीतीश बिहार के मुख्यमंत्री बने तो उनके सिकरेट्री बनाए गए। बाद में नीतीश ने उन्हें राज्यसभा में भेज दिया।

रेल मंत्री बनाए गए अश्विनी वैष्णव का झुकाव जरूर बाद में राजनीति में हुई। आईएएस से कलेक्टर रैंक के समय ही इस्तीफा देने वाले आश्विनी का सीधे राजनीति में पदार्पण नहीं हुआ। बल्कि कारपोरेट सेक्टर में काम करने के बाद उन्होंने अपना भी कारोबार किया। कुछ साल से वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अप्रत्यक्ष रूप से सलाहकार मंडल में जुड़ गए थे। प्रधानमंत्री ने अश्विनी के मेधा को देखते रेल मंत्री का दायित्व सौंपा है।

Next Story