Begin typing your search above and press return to search.

68 नये कोरोना मरीज : प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3200 के करीब पहुंचा… राजधानी में आज सर्वाधिक 27 नये मरीज मिले… 112 संक्रमितों को अस्पताल से मिली छुट्टी .. पढ़िये दिन भर का हाल

68 नये कोरोना मरीज : प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3200 के करीब पहुंचा… राजधानी में आज सर्वाधिक 27 नये मरीज मिले… 112 संक्रमितों को अस्पताल से मिली छुट्टी .. पढ़िये दिन भर का हाल
X
By NPG News

रायपुर 4 जुलाई 2020। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3100 के पार कर गया है। पिछले 24 घंटे में मिले 68 नये मरीजों के बाद अब आंकड़ा कुल संक्रमितों का बढ़कर 3133 हो गया है। वहीं 112 मरीजों को आज एक ही दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। वहीं कुल एक्टिव केस अब अस्पताल में सिर्फ 593 बचे रह गये हैं।

आज भी राजधानी रायपुर में प्रदेश में सर्वाधिक मरीज मिले हैं। आज एक ही दिन में राजधानी से 27 नये केस सामने आये हैं। खास बात ये है कि पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों के अलावे छात्र और अलग-अलग वर्ग से लोग आज कोरोना प़ाजेटिव मिले हैं। प्रदेश में अब तक कुल मौक 14 लोगों की हुई है।

आज कोरोना मरीजों के आंकड़े को देखें तो सर्वाधिक 27 मरीज रायपुर से मिले हैं, वहीं बेमेतरा से 9, नारायणपुर से 8, जांजगीर चांपा से 7, बिलासपुर से 5, रायगढ़ और दंतेवाड़ा से 3-3, सरगुजा, कोरिया और जगदलपुर से 2-2 मरीज आज मिले हैं।

Next Story