CG में दर्दनाक सड़क हादसे में 6 की मौत, बारात से लौट रही पिकअप को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर…छह की मौत, 20 से ज्यादा बाराती घायल

रायपुर 28 जून 2021। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक दुखद घटना सामने आयी है। यहां पर दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी है। ये हादसा ट्रक और पिकअप के आमने सामने की भिडंत से हुआ है। घटना की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौक पर है। फिलहाल हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए धर्मजयगढ़ हाॅस्पिटल लाया गया है।
जानकारी के मुताबिक घटना आज दोपहर की बतायी जा रही है। लगभग तीन बजे के आसपास सामान से लदे ट्रक और पिकअप में धर्मजयगढ़, सिसरिंगा के पास सामने से आ रही पिकअप से जोरदार भिडंत हो गयी। हादसा इतना जबरदस्त था कि, पिकअप के परखच्चे उड़ गये। वहीं पिकअप सवार छह लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी। साथ ही 15 से 20 पिकअप सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर गाड़ी में फंसे लोगों को निकाला गया और अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है।
बताया जा रहा हैं कि पिकअप में सवार होकर लगभर 30 लोग बारात से लौट रहे थे। इस दौरान ये हादसा हुआ। फिलहाल छह लोगों की मौत की खबर सामने आयी है।
मृतकों में मथुरा बाई राठिया 45 वर्ष, महराजगंज थाना छाल, सोनम राठिया 14 वर्ष महराजगंज थाना छाल, बिलासा बाई राठिया 60 वर्ष महाराजगंज थाना छाल, देवला बाई राठिया 50 वर्ष महाराजगंज थाना छाल, केशरी बाई विश्वकर्मा 40 वर्ष महराजगंज थाना छाल और बालमती राठिया 65 वर्ष मदवानी थाना करतला की रहने वाली शामिल है।