Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना से 5वीं मौत :…देश भर में कोरोना पॉजेटिव मरीजों की संख्या 350 के करीब पहुंची… पिछले 24 घंटे में 80 नये मरीज…मृतकों की संख्या 13 हजार पार

कोरोना से 5वीं मौत :…देश भर में कोरोना पॉजेटिव मरीजों की संख्या 350 के करीब पहुंची… पिछले 24 घंटे में 80 नये मरीज…मृतकों की संख्या 13 हजार पार
X
By NPG News

नयी दिल्ली 22 मार्च 2020। कोरोना को लेकर जनता कर्फ्यू के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 5 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 80 के करीब नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। रविवार सुबह तक पूरे देश भर में COVID-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या 345 हो गई है। देश में अब तक 5 लोगों की मौत हुई है। सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र का है, जहां अभी तक 63 मामले सामने आए हैं. कोरोना से देश के 22 राज्य प्रभावित हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. मरीजों की तादाद अब 74 हो गई है और यहां मरने वालों की तादाद 2 हो गयी है, जबकि 10 नए मामले पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 6 मुंबई और 4 पुणे के हैं। इनमें से 5 की ट्रैवल हिस्ट्री है और 4 लोग संक्रमितों के संपर्क में आए थे। एक मौत एचएन रिलायंस अस्पताल मुंबई में हुई है, जहां एक 56 साल के शख्स की जान चली गई। यह शख्स 21 मार्च को भर्ती हुआ था, इस तरह देश में अब मरने वालों की तादाद 5 हो गई है।

इस आंकड़े में दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र में हुई चार मौतें भी शामिल हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश भर में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामले अभी तक 256 हो गए हैं. इसने कहा कि 23 अन्य या तो ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि पांच की मौत हो चुकी हैं.

Next Story