Begin typing your search above and press return to search.

47 एप बंद : भारत सरकार ने 47 App पर और लगाया बैन…. अब PUBG और AliExpress भी हो सकता है बंद… देखिये किन-किन एप पर हुआ डिजिटल स्ट्राइक

47 एप बंद : भारत सरकार ने 47 App पर और लगाया बैन…. अब PUBG और AliExpress भी हो सकता है बंद… देखिये किन-किन एप पर हुआ डिजिटल स्ट्राइक
X
By NPG News

नयी दिल्ली 27 जुलाई 2020। भारत में एक बार फिर से 47 चीनी ऐप्स बैन करने का फैसला किया है. दरअसल ये ऐप्स कुछ समय पहले बैन किए गए ऐप्स के क्लोन के तौर पर काम कर रहे थे. सरकार ने इससे पहले 59 ऐप्स बैन किए हैं जिनमें कई पॉपुलर ऐप्स शामिल हैं. इनमें टिक टॉक, वी चैट से लेकर अली बाबा के ऐप्स यूसी न्यूज और यूसी ब्राउजर शामिल हैं।

ऐसे में भारत सरकार ने कुल 106 एप्स को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। वहीं यह भी खबर है कि सरकार ने 275 चीनी मोबाइल एप की लिस्ट तैयार की है, जिन पर आने वाले समय में बैन लगाया जा सकता है। इस सूची में पबजी और जिली जैसे एप शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक सरकार इन मोबाइल एप की जांच कर यह पता लगाएगी कि कहीं यह प्राइवेसी के नियमों का उल्लंघन तो नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा कई चीनी इंटरनेट कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

PUBG समेत चीन के 275 ऐप की बनी लिस्ट
टिक-टॉक समेत 59 ऐप भारत सरकार पहले ही बैन कर चुकी है। अब सरकार की नजर 275 चीनी ऐप्स पर है। इसमें PUBG भी शामिल है। गृह मंत्रालय ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। हालांकि, मामले से जुड़े एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि चीन के ऐप्स का लगातार रिव्यू जारी है और ये भी पता लगाने की कोशिश है कि उन्हें फंडिंग कहां से हो रही है। अधिकारी के अनुसार कुछ ऐप्स से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पाया गया है तो कुछ ऐप डेटा शेयरिंग और निजता के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

Next Story