Begin typing your search above and press return to search.

41 नये मरीज मिले : प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 633 पहुंची….एक ही दिन में एक जिले से मिले रिकार्ड 22 मरीज….. तो एक ही दिन में 40 रिकार्ड मरीज स्वस्थ्य होकर घर भी लौटे.. देखिये पूरे दिन भर के आंकड़े

41 नये मरीज मिले : प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 633 पहुंची….एक ही दिन में एक जिले से मिले रिकार्ड 22 मरीज….. तो एक ही दिन में 40 रिकार्ड मरीज स्वस्थ्य होकर घर भी लौटे.. देखिये पूरे दिन भर के आंकड़े
X
By NPG News

रायपुर 3 जून 2020। छत्तीसगढ़ में कोरोना के गहराते संकट के बीच एक बड़ी राहत की खबर भी आयी है। आज एक ही दिन में प्रदेश में 40 कोरोना मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। सभी 40 मरीजों को आज एक साथ अलग-अलग अस्पतालों से छुट्टी दी गयी है। प्रदेश में आज एक ही दिन में 41 नये मरीज मिले हैं। प्रदेश में आज 41 नये संक्रमित मरीजों की संख्या के साथ ही आंकड़ा बढ़कर 633हो गया है। इनमें से 170 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है, जबकि 461 मरीजों का अभी भी इलाज अस्पतालों में जारी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दो मौतें भी छत्तीसगढ़ में हुई है, जिनमें एक रायपुर और एक दुर्ग की महिला की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में आज सर्वाधिक 22 मरीज बलौदाबाजार से मिले हैं। सभी प्रवासी मजदूर हैं, जो कसडोल, लवण सहित अलग-अलग विकासखंड में क्वारंटीन सेंटर में रह रहे थे। वहीं 8 लोगों की रिपोर्ट कोरिया से पॉजेटिव आयी है। जशपुर से देर रात6 मरीज पोजेटिव मिले, इसके अलावे बिलासपुर, बलरामपुर, रायगढ़ कवर्धा और मुंगेली से 1-1 कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है।

एक ही दिन में सबसे ज्याद मरीज स्वस्थ्य

प्रदेश में आज एक ही दिन में 40 कोरोना मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। सबसे ज्यादा 22 मरीज रायपुर के माना कोविड अस्पताल से स्वस्थ्य होकर घर लौटे हैं। इनमें मुंगेली के 17 मरीज, कांकेर के तीन और जांजगीर के 2 लोग शामिल हैं। जगदलपुर से अस्पताल से कांकेर के तीन मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। अंबिकापुर से 5 कोरोना मरीज, जिनमें 3 अंबिकापुर और 2 कोरिया के रहने वाले हैं। जबकि बिलासपुर अस्पताल से 4 और रायगढ़ मेडिकल कालेज से 6 मरीजों को आज छुट्टी दी गयी है।

Next Story