Begin typing your search above and press return to search.

40 नये मरीज : प्रदेश में कोरोेना मरीजों का आंकड़ा 3065 पहुंचा…. राजधानी में कोरोना संक्रमितों की आज भी बड़ी संख्या मिली… 52 मरीजों की अस्पताल से हुई छुट्टी… देखिये आज दिन भर का कोरोना अपडेट

40 नये मरीज : प्रदेश में कोरोेना मरीजों का आंकड़ा 3065 पहुंचा…. राजधानी में कोरोना संक्रमितों की आज भी बड़ी संख्या मिली… 52 मरीजों की अस्पताल से हुई छुट्टी… देखिये आज दिन भर का कोरोना अपडेट
X
By NPG News

रायपुर 3 जुलाई 2020। छत्तीसगढ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3065 पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 40 नये मरीज मिले हैं। वहीं 52 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 637 हो गये हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। जबकि 2414 मरीजों को अब तक अस्पताल के छुट्टी मिल चुकी है।

प्रदेश में आज सर्वाधिक 8 मरीज कांकेर से मिले हैं। जबकि राजधानी रायपुर से आज 7 मरीज मिले हैं, जिनमें चार एम्स के स्वास्थ्य कर्मी और एक सांसद सुनील सोनी के पीएसओ शामिल हैं। वहीं बिलासपुर और बलरामपुर में 6-6, दंतेवाड़ा में 5, जगदलपुर और नारायणपुर में 3-3, राजनांदगांव में 2 मरीज नये मिले हैं।

Next Story