Begin typing your search above and press return to search.

4 मौत, 305 नये मरीज : कोरान संक्रमित चार लोगों की मौत से हड़कंप…. प्रदेश में आज 305 नये केस आये सामने… रायपुर के बाद अब दुर्ग बड़ा कोरोना का बड़ा अड्डा…. देखिये अब तक के अपडेट

4 मौत, 305 नये मरीज : कोरान संक्रमित चार लोगों की मौत से हड़कंप…. प्रदेश में आज 305 नये केस आये सामने… रायपुर के बाद अब दुर्ग बड़ा कोरोना का बड़ा अड्डा…. देखिये अब तक के अपडेट
X
By NPG News

रायपुर 26 जुलाई 2020। छत्तीसगढ़ में आज 305 नये कोरोना के मरीज मिले हैं। खास बात ये है कि आज अभी तक 4 लोगों की मौत भी हुई है। प्रदेश में कुल एक्टिव केस अब 7500 के करीब पहुंच गया है। आज के 305 केस मिलाकर प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 7489 हो गयी है। वहीं 261 मरीजों को आज अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

प्रदेश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 43 पहुंच गया है, जिनमे से 4 मौत आज हुई है। रायपुर में आज फिर 161 नये कोरोना के मरीज मिले हैं। ये लगातार सातवां दिन है जब प्रदेश में 100 से ज्यादा करोना मरीज मिले हैं। वहीं दुर्ग दूसरा सबसे बड़ा कोरोना संक्रमण का गढ़ बनता जा रहा है। आज दुर्ग से 80 नये मरीज मिले हैं। वहीं बिलासपुर से 18, बलौदाबाजार से 16, राजनांदगांव से 13, कांकेर से 5, मुंगेली, सूरजपुर, कबीरधाम से 2-2 मरीज सामने आये हैं।

आज जो चार मौतें हुई है, उनमें रायपुर के नयापारा की 46 वर्षीय महिलाकी मौत हुई है, वो आंबेडकर में भर्ती हुई थी। वहीं एक मौत बलौदाबाजार से बिलाईगढ़ के मरीज की है, वो रायपुर के मेकाहारा में भर्ती था। अन्य बीमारी की वजह से भर्ती मरीज की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी थी। वहीं एक मौत सूरजपुर में हुई है, जहां 20 वर्षीय युवक की की मौत हुई है। वो अंबिकापुर मेडिकल कालेज में भर्ती था। वहीं दुर्ग में एक 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। उनकी मौत भिलाई में हुई है।

Next Story