Begin typing your search above and press return to search.

4 की मौत, 173 नये मरीज : कोरोना के प्रदेश में आये भयावह आंकड़े….24 घंटे में सर्वाधिक 4 लोगों की मौत, 173 नये मरीज मिले…. रायपुर में आज फिर प्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज मिले… अब तक देखिये अपडेट

4 की मौत, 173 नये मरीज : कोरोना के प्रदेश में आये भयावह आंकड़े….24 घंटे में सर्वाधिक 4 लोगों की मौत, 173 नये मरीज मिले…. रायपुर में आज फिर प्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज मिले… अब तक देखिये अपडेट
X
By NPG News

रायपुर 20 जुलाई 2020। छत्तीसगढ़ में आज भी कोरोना के खौफनाक आंकड़े आये हैं। 24 घंटे में जहां प्रदेश में 173 मरीज मिले हैं, तो वहीं 4 लोगों की मौत भी हुई है। छत्तीसगढ़ में एक ही दिन में ये सर्वाधिक मौत है। प्रदेश में अब कुल मृतकों की संख्या 28 पहुंच गयी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कुल मरीजों की संख्या अब 5598 हो गयी है, वहीं 169 लोगों को आज अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।

प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1626 हो गयी है। अब तक कुल 3944 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घरों में लौट चुके हैं। जिलों के लिहाज से आज भी राजधानी रायपुर में सर्वाधिक मरीजों की संख्या रही, यहां आज कुल 66 मरीज मिले हैं। वहीं बस्तर में भी तेजी से कोरोना पैर फैलाता जा रहा है।

आंकड़ों के मुताबिक बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा में आज 27 कोरोना मरीज मिले हैं, वहीं बीजापुर से 7, सुकमा से 2 मरीज मिले हैं। वहीं जांजगीर से 22, राजनांदगांव से 13, बिलासपुर से 9, दुर्ग से 8, बीजापुर और जशपुर से 7-7, सरगुजा से 4, महासमुंद से 3, रायगढ़ व सुकमा से 2-2, कांकेर, कोरिया और धमतरी से 1-1 कोरोना मरीज मिले हैं।

वहीं मृतकों की अब कुल संख्या 28 पहुंच गयी है। रायपुर में 51 वर्षीय महिला को एम्स लाया गया था, वो पहले ही मृत हो चुकी थी, उसकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी थी। वहीं राजनांदगांव में एक, रायपुर में एक, भाठागांव रायपुर में एक महिला की मौत हुई है।

Next Story