Begin typing your search above and press return to search.

एमपी में बनी शराब की तस्करी करते 4 गिरफ्तार, 1 बोलेरो सहित 35 पेटी शराब जब्त… भाटापारा पुलिस की कार्रवाई

एमपी में बनी शराब की तस्करी करते 4 गिरफ्तार, 1 बोलेरो सहित 35 पेटी शराब जब्त… भाटापारा पुलिस की कार्रवाई
X
By NPG News

बलौदाबाजार 28 अगस्त 2021. जिले की पुलिस ने शराब की तस्करी कर रहे चार आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 35 पेटी मध्यप्रदेश की बनी शराब जब्त किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपी उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलग लग जिलों से है।

दरअसल भाटापारा ग्रामीण पुलिस को सूचना मिली थी कि, मध्य प्रदेश की बनी शराब को तस्करी कर छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है. इस सूचना पर टीआई रोशन राजपूत के नेतृत्व में आरोपी को बोलेरो वाहन सहित ग्राम देवरी नर्सरी के पास मेन रोड पर पकड़ा गया। इस दौरान वाहन की तलाशी ली गई तो 35 पेटी मध्यप्रदेश में बनी शराब जब्त की गई।

वहीँ पकड़े गए आरोपियों में रामचंद्र राजभर 35 वर्ष ट्रांसपोर्ट नगर भिलाई, अक्षय यदु 23 वर्ष ग्राम तरेगा थाना भाटापारा, विजय यादव 27 वर्ष राजनांदगांव सहित मास्टरमाइंड अजय यदु 28 वर्ष भाटापारा शामिल है। आरोपियों से जब्त की गई शराब की कीमत 90 हजार बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 34-2, 36 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Next Story