336 कोरोना मरीज, 2 की मौत : ब्रेकिंग – राजधानी रायपुर में कोरोना बेकाबू,164 नये मरीज मिले …..प्रदेश में 336 नये केस, 6800 के करीब पहुंचा मरीजों का आंकड़ा… एक्टिव केस…

रायपुर 24 जुलाई 2020। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की रफ्तार थमती नहीं दिख रही है। लॉकडाउन के बावजूद लगातार मरीजों के आंकड़ों में बढ़ोत्तरी ही दिख रही है। प्रदेश में गुरुवार को 371 मरीजों के बाद आज 338 कोरोना पॉजेटिव केस मिले हैं। इन आंकड़ों के साथ प्रदेश में कुल एक्टिव केस 2128 हो गया है। प्रदेश में दो कोरोना संक्रमित की आज मौत भी हुर्ई है। प्रदेश में अब कुल 36 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कुल मरीजों का आंकड़ा 6731 पहुंच गया है।
राजधानी रायपुर में आज भी कोरोना मरीजों के बड़े भयावह आंकड़े सामने आये हैं। रायपुर में आज 164 संक्रमित मिले हैं। वहीं राजनांदगांव में 28, दुर्ग में 19, बस्तर में 18, कांकेर में 15, कोंडांगांव व कोरबा में 14-14, बलरामपुर में 11, रायगढ़ में 10, बीजापुर व सरगुजा में 9-9, सूरजपुर में 8, जांजगीर में 06, बालोद, बलौदाबाजार, बिलासपुर, दंतेवाड़ा 2-2, महासमुंद व गरियाबंद 1-1 मरीज मिले हैं।
आज रायपुर के आंबंडेकर अस्पताल में भर्ती 30 वर्षीय बलौदाबाजार की महिला की मौत हुई है। वहीं रायपुर के 33 वर्षीय एक पुरूष की भी आज मौत हुई है। छत्तीसगढ़ में आज कुल 180 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
रायपुर की स्थिति बेहद भयावह है, राजधानी में कुल 1774 पॉजेटिव केस मिले हैं और यहां 15 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में अभी कुल एक्टिव केस 981 हैं, जबकि 778 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी है।
