Begin typing your search above and press return to search.

ज्वेलर्स दुकान से 31 लाख की चोरी, आरोपी ने चोरी के जेवरात को घर के कमरे में रखा था छुपाकर…ऐसे दिया था पूरी घटना को अंजाम

ज्वेलर्स दुकान से 31 लाख की चोरी, आरोपी ने चोरी के जेवरात को घर के कमरे में रखा था छुपाकर…ऐसे दिया था पूरी घटना को अंजाम
X
By NPG News

अंबिकापुर 19 सितंबर 2021। सत्यम ज्वेलर्स में हुये 31 लाख की चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने मठपारा बिलासपुर चौक निवासी रवि रजक को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी के अन्य मामलो में पहले भी जेल जा चुका है।

जानकारी के मुताबिक 16 सितंबर को सत्यम ज्वेलर्स में सेंधमारी करके 30 लाख की ज्वेलरी और एक लाख रूपए नगदी चोरी हो गये थे, जिसकी सूचना दुकान के मालिक सत्यम अशोक सोनी ने अंबिकापुर थाने में दर्ज कराई थी।
चोरी की इस शिकायत के बाद एसपी अमित तुकाराम कांबले ने विशेष टीम का गठन कर जांच के आदेश दिये। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल पर लगे सारे सीसीटीवी कैमरे और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की गई। इस बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, मठपारा निवासी रवि रजक पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। इस सूचना के बाद पुलिस ने संदेही को हिरासत में लेकर कढ़ाई से उससे पूछताछ की।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात कबूल कर ली और पुलिस को बताया कि, चोरी से पहले उसने अच्छी तरह से ज्वेलरी दुकान की रेकी की थी। इसके बाद बिलासपुर से ड्रिल मशीन लाकर 15 सितंबर की रात चोरी की इस वारदात को अकेले ही अंजाम दिया था और चोरी किये हुए ज्वेलर्स को अपने घर में लाकर एक कमरे में रखे बैड के नीचे जमीन में गाड़ दिया था।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से चोरी के जेवरात और 17 हजार नगदी जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ चोरी के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Next Story