3 शिक्षक सस्पेंड : स्कूल में दारू-मुर्गा पार्टी करने और गाली-गलौज करने वाले शिक्षकों की हुई छुट्टी…. ज्वाइंट डायरेक्टर ने BEO दफ्तर किया अटैच….आदेश जारी

रायपुर 3 सितंबर 2021। पढ़ाने के बजाय स्कूल में दारू-मुर्गा पार्टी करने और छात्र-छात्राओं से गाली-गलौज करने वाले शिक्षकों की छुट्टी हो गयी है। ज्वाइंट डायरेक्टर ने तीन शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। गरियाबंद के ढोडरा पूर्व माध्यमिक शाला मैनपुर के शिक्षक शशिशेखर पांडेय और उसी स्कूल के शिक्षक खिर सिंह नेताम पर आरोप था कि ये दोनों शिक्षक पढ़ाने के बजाय स्कूल में दारू-मुर्गा पार्टी करते थे और नशे में ही बच्चों को पीटते थे। वहीं गरियाबंद के मैनपुर स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोदोभांठा के शिक्षक प्रकाश कुमार भोई पर आरोप था कि पढ़ाने के दौरान छात्र-छात्राओं के साथ गाली-गलौज करते थे।

दरअसल पिछले दिनों शशिशेखर पांडेय और खिर सिंह नेताम की तस्वीरें माडिया में वायरल हो गयी थी, जिसमें खिर सिंह नेताम दारू में टुन्न होकर स्कूल में गिरे थे, जबकि शिक्षकों को दारू-मुर्गा पार्टी करते पकड़ने पहुंचे ग्रामीणों के साथ शराब के नशे में ही शशिशेखर भिड़ गये थे।
NPG इम्पैक्ट : BEO को रंगीनमिजाजी पड़ेगी भारी…..गर्लफ्रेंड से दूसरी शादी मामले में विभाग ने दिये जांच के आदेश….शादी के पहले हो गयी थी प्रेग्नेंट….. डॉ कमलप्रीत ने NPG से कहा…..
दरअसल बच्चों की शिकायत के बाद जब ग्रामीण स्कूल पहुंचे, तो स्कूल में शिक्षक दारू-मुर्गा पार्टी कर रहे थे। मीडिया और ग्रामीणों को देखते ही प्रधान पाठक शशिशेखर पांडेय लोगों से भिड़ गये और कैमरा बंद करने को लेकर धमकी देने लगे।

खिर सिंह नेताम तो इस कदर शराब में टुन्न थे कि खड़े नहीं हो पा रहे थे, इसी दौरान जब बाइक पर बैठने की कोशिश की, तो धड़ाम से जमीन पर गिर पड़े और फिर गिरे तो उठ ही नहीं पाये। बच्चों ने अपने परिजनों से शिकायत की थी कि शराब के नशे में शिक्षक उनकी पिटाई करते हैं और कान खीचते हैं, इसी शिकायत के बाद ग्रामीण स्कूल पहुंचे, तो मौके पर दारू-शराब पार्टी करते शिक्षक दिख गये।

वहीं कोदोभांठ पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षक प्रकाश कुमार भोई पर आरोप है कि 27 अगस्त को स्कूल में पढ़ाई के दौरान वो बच्चों से गाली-गलौज कर रहे थे, इस मामले में की शिकायत के बाद संयुक्त संचालक रायपु ने कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। प्रकाश भोई को गरियाबंद के मैनपुर बीईओ कार्यालय अटैच किया गयाहै। वहीं खिर सिंह नेताम और शशिशेखर पांडेय को भी बीईओ दफ्तर में अटैच किया गयाहै।
