Begin typing your search above and press return to search.

3 IAS बनाये गये नोडल अफसर : कोरोना के मद्देनजर जिलावार दी गयी जिम्मेदारी ….मरीज मिलने पर कार्डिंनेशन के साथ करेंगे व्यवस्था

3 IAS बनाये गये नोडल अफसर : कोरोना के मद्देनजर जिलावार दी गयी जिम्मेदारी ….मरीज मिलने पर कार्डिंनेशन के साथ करेंगे व्यवस्था
X
By NPG News

रायपुर. 15 मई 2020। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 के प्रबंधन के लिए जिलावार नियुक्त प्रभारी अधिकारियों से समन्वय एवं पर्यवेक्षण के लिए तीन नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ये नोडल अधिकारी अपने संबंधित जिले में कोविड-19 के पाजिटिव केस मिलने पर शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तत्काल कार्यवाही कर आवश्यक व्यवस्थाएं करेंगे। साथ ही अपने जिले के कार्यों का संपूर्ण पर्यवेक्षण करेंगे।

स्वास्थ्य विभाग की सचिव निहारिका बारिक सिंह ने आज आदेश जारी कर नोडल अधिकारी नामांकित किए हैं। स्वास्थ्य विभाग के ओएसडी विलास भोस्कर संदीपन को रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार-भाटापारा, दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा, धमतरी और मुंगेली जिले का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

अभिजीत सिंह को सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, सरगुजा, जशपुर, पेंड्रा-गौरेला-मरवाही, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा और बिलासपुर का नोडल अधिकारी नामांकित किया गया है। डी. वेंकट राहुल बालोद, कांकेर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा और कवर्धा जिले के लिए नोडल अधिकारी होंगे।

Next Story