Begin typing your search above and press return to search.

रेप नहीं कर सका तो महिला की कर दी हत्या: राजधानी में 21 साल के आरोपी ने की 65 साल की बुजुर्ग महिला से बलात्कार की कोशिश….असफल होने पर उसी के बलाउज से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

रेप नहीं कर सका तो महिला की कर दी हत्या: राजधानी में 21 साल के आरोपी ने की 65 साल की बुजुर्ग महिला से बलात्कार की कोशिश….असफल होने पर उसी के बलाउज से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट
X
By NPG News

रायपुर 12 जुलाई 2021। राजधानी में एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आयी है। यहां बुजुर्ग महिला से रेप करने में असफल 21 वर्षीय युवक ने महिला की गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला के पूत्र और बहू ने आरोपी को पकड़कर उसे पुलिस के हवाले किया है। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की है।
दरअसल ग्राम गिरोला में रहने वाली 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने बेटा बहु के साथ रहती थी। रविवार की रात सभी खाना खाकर सोने के लिए अपने अपने कमरे मे चले गये थे। रात साढ़े 10 बजे के आसपास मृतिका महिला के कमरे से बर्तन गिरने की आवाज आयी। इतने में महिला का बेटा और बहू उठे और अपनी मां के कमरे के पास पहुचे तो कमरे का दरवाज अंदर से बंद था और अंदर से लाइट भी चालू थी। जिसके बाद महिला का बेटा अपनी पत्नी के साथ मिलकर दरवाजा खोलने का प्रयास करने लगा। काफी देर तक दरवाजा अंदर से नहीं खुला तो कंमरे में लगी खिड़की से झांसकर देखा तो कमरे में पड़ोसी सागर डहरिया छूपा हुआ था।
आरोपी मृतिका महिला के बेटे को देखकर दरवाजा खोलकर भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान महिला के बेटे और बहू ने उसे पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद इसकी सूचना गांव के कोटवार और अभनपुर थाने में दी गयी। पुलिस ने आरोपी सागर डहरिया को गिरफतार कर उसके खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही आरोपी ने दुष्कर्म और हत्या की बात कबूल कर लिया है।
वहीं इस मामले में अभनपुर पुलिस ने बताया कि, आरोपी सागर डहरिया रेप करने की नियत से बुजूर्ग महिला के घर पर रात मंे घूसा था। इस दौरान दुष्कर्म करने में असफल होने पर महिला के ही बलाउज से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। आरेापी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Next Story