21 IAS ACS बने : UP कैडर के 1988 व 1989 बैच के IAS अफसर ACS बनाये गये…डिपटेशन में चल रहे एक अफसर को प्रोफार्मा प्रमोशन मिला..

लखनऊ 19 जून 2020। यूपी कैडर के 21 IAS को प्रिंसिपल सिकरेट्री से ACS बनाया गया है। इनमें 1988 बैच के 10 व 1989 बैच के 11 आईएएस अधिकारी शामिल हैं। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बुधवार को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में मंजूरी के बाद इन अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश भी जारी कर दिए गए। पदोन्नति आदेश बुधवार को अपराह्न से प्रभावी भी हो गया। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात 1988 बैच की जूथिका पाटणकर की प्रोफार्मा प्रोन्नति की गई है यानी वह केंद्र में जिस पद पर तैनात हैं वहीं उन्हें पदोन्नति का लाभ मिलेगा।
अपर मुख्य सचिव पद पर प्रोन्नत होने वाले 1988 बैच के अफसरों में आलोक कुमार-प्रथम, डॉ. रजनीश दुबे, राजन शुक्ला, नवनीत सहगल, एमवीएस रामीरेड्डी, जूथिका पाटणकर, मनोज कुमार सिंह, टी. वेंकटेश, अरविंद कुमार और एस राधा चौहान शामिल हैं। वहीं 1989 बैच के अफसरों में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव शशि प्रकाश गोयल, देवेश चतुर्वेदी, मोनिका एस. गर्ग, आराधना शुक्ला, डिंपल वर्मा, प्रशांत त्रिवेदी, मनोज सिंह, अमित मोहन प्रसाद, सुरेश चंद्रा, संजय आर. भूसरेड्डी और अनिल कुमार-प्रथम हैं। केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर तैनाती के कारण जूथिका पाटणकर का प्रोफार्मा प्रमोशन किया गया है। अभी तक प्रदेश में 16 आईएएस अफसर अपर मुख्य सचिव पद पर तैनात थे। 1988 और 1989 बैच के अफसरों के प्रमोशन के बाद अब प्रदेश में कुल 36 अफसर इस पद पर तैनाती पा चुके हैं।
