2000 रुपये कुछ ही दिन में आने वाले हैैं आपके खाते में…. जानिये आपके अकाउंट में आयेगी की नहीं राशि

नयी दिल्ली 25 मार्च 2021। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) स्कीम की आठवीं किस्त अप्रैल में लाभार्थी किसानों के खातों में ट्रांसफर कर सकती है। यह वित्त वर्ष 2021-22 की पहली किस्त होगी।
इस किस्त के तहत सरकार 2000 रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजेगी। अगर आप भी इस स्कीम के बेनिफिशयरी हैं और पिछले इंस्टॉलमेंट आपके अकाउंट में आते रहे हैं व आपके केवाईसी दस्तावेज अपेडेटेड हैं तो आपको आठवीं किस्त भी मिलेगी। हालांकि, अगर आपने हाल में इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है या पिछले इंस्टॉलमेंट मिलते रहे हैं लेकिन आप एक बार फिर से आश्वस्त होना चाहते हैं तो मिनटों में इस बात की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
इसके लिए आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के लाभार्थियों (Beneficiaries of PM Kisan Samman Nidhi) की लिस्ट चेक करनी होगी। आप PM Kisan स्कीम के ऐप या फिर इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए लाभार्थियों की सूची चेक कर सकते हैं।
