Begin typing your search above and press return to search.

20 रुपये का गुटखा उधार देने से किया इनकार, बदमाश ने गोली मारकर कर दी हत्या

20 रुपये का गुटखा उधार देने से किया इनकार, बदमाश ने गोली मारकर कर दी हत्या
X
By NPG News

नईदिल्ली 17 फरवरी 2021. बिहार के सुपौल जिले में एक व्यक्ति की इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि उसके पिता ने 20 रुपये का पान मसाला उधार देने से इनकार कर दिया था। घटना सोमवार सुबह की त्रिवेणीगंज इलाके की है, जब आरोपी अजीत कुमार ने मिथिलेश नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, अजीत कुमार का मिथिलेश के पिता से रविवार को झगड़ा हुआ था। यह झगड़ा इसलिए हुआ था क्योंकि मिथिलेश के पिता ने उसे 20 रुपये का पान मसाला उधार देने से इनकार कर दिया था। इससे आक्रोशित अजीत अगले दिन अपने साथियों को लेकर आया।

लेकिन, दुकान पर मिथिलेश था और अजीत ने उसी से झगड़ना शुरू कर दिया और बाद में पिस्तौल निकाल गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मिथिलेश का बड़ा भाई भी पास में ही था, गोली चलने की आवाज सुनकर वह वहां पहुंचा लेकिन जब तक अपराधी वहां से फरार हो चुके थे।सूचना पाकर त्रिवेणीगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए खोज अभियान शुरू किया है। सुपौल के एसडीएम शेख हसन ने बताया कि हमने हमलावरों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Next Story