20 शहीद बिग ब्रेकिंग : भारत-चीन सीमा पर भारतीय सेना के 20 जवान शहीद-…. 43 चीनी सैनिकों को भी हुआ है नुकसान…..LAC पर चीनी हेलीकॉप्टर की हलचल दिखी…..

नयी दिल्ली 16 जून 2020। भारत-चीन सीमा से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। LAC पर 20 जवानों के शहीद होने की खबर आ रही है। सरकारी सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने ये खबर दी है।गलवान घाटी में ये हिंसक झड़प हुई है।
At least 20 Indian soldiers killed in the violent face-off with China in Galwan valley in Eastern Ladakh. Casualty numbers could rise: Government Sources pic.twitter.com/PxePv8zGz4
— ANI (@ANI) June 16, 2020
इससे पहले पीटीआई ने 10 जवानों के शहीद होने की खबर दी थी, लेकिन शहीद जवानों का आंकड़ा अब उससे कहीं ज्यादा बढ़ता दिख रहा है। सुबह से तीन जवान की शहीद होने की खबर के बाद से पूरे देश में हलचलें तेज थी, लेकिन अब जिस तरह से शहीदों का आंकड़ा बढ़कर 20 बताया गया है, उसने पूरे देश को आक्रोशित कर दिया है। हालांकि खबर ये भी आ रही है कि चीन के 43 जवान या तो मारे गये हैं या फिर गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।
Indian intercepts reveal that Chinese side suffered 43 casualties including dead and seriously injured in face-off in the Galwan valley: Sources confirm to ANI pic.twitter.com/xgUVYSpTzs
— ANI (@ANI) June 16, 2020
At least 10 Indian Army personnel killed in violent face-off in Ladakh’s Galwan Valley: government sources
— Press Trust of India (@PTI_News) June 16, 2020
