Begin typing your search above and press return to search.

20 मौत से मचा हड़कंप : कोरोना से मौत की रफ्तार ने बढ़ाई सरकार की चिंता…..प्रदेश में आज 1100 से ज्यादा मिले मरीज…. इन तीन जिलों में हुई सबसे ज्यादा मौत…देखिये आज कोरोना का हाल

20 मौत से मचा हड़कंप : कोरोना से मौत की रफ्तार ने बढ़ाई सरकार की चिंता…..प्रदेश में आज 1100 से ज्यादा मिले मरीज…. इन तीन जिलों में हुई सबसे ज्यादा मौत…देखिये आज कोरोना का हाल
X
By NPG News

रायपुर 28 दिसंबर 2020। छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत की रफ्तार कम नहीं हो रही है। आज प्रदेश में 20 लोगों की जान कोरोना की वजह से चली गयी। प्रदेश में कोरोना से लगातार बढ़ती मौत की संख्या ने सरकार को भी चिंतित कर दिया है। प्रदेश में आज 1188 नये मरीज मिले हैं, जबकि 1661 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। अच्छी बात ये है कि अब एक्टिव केस की संख्या 13 हजार से भी कम हो गयी है। हालांकि मौत के आंकड़ों ने जरूर चिंता बढ़ायी है।

रायपुर में आज सर्वाधिक 191 कोरोन मरीज मिले हैं, वहीं दुर्ग में 112, राजनांदगांव में 56, बालोद में 65, बेमेतरा में 16, कबीरधाम में 20, धमतरी में 48, बलौदाबाजार में 31, महासमुंद में 65, गरियाबंद में 25, बिलासपुर में 86, रायगढ़ में 75, कोरबा में 76, जांजगीर में 63, मुंगेली में 11, जीपीएम में 14, सरगुजा में 35, कोरिया में 26, सूरजपुर में 63, बलरामपुर में 16, जशपुर में 19, बस्तर में 6, कोंडगांव में 27, दंतेवाड़ा में 12, सुकमा में 4, कांकरे में 23, नारायणपुर में 0, बीजापुर में 3 नये केस मिले हैं।

रायपुर, दुर्ग और रायगढ़ में 3-3 मरीजों की मौत हुई है, जबकि बालोद, धमतरी, सरगुजा में 2-2 लोगों की जान गयी है। इधर बलौदाबाजार, महासमुंद, कोरबा, कोंडागांव और कांकेर में 1-1 लोगों की मौत हो गयी है।

Next Story