Begin typing your search above and press return to search.

विदेश से लौटे 2 IAS और 2 IPS अफसरों को कोरोना के मद्देनजर आइसोलेशन में रखा गया…. इटली और स्विट्जरलैंड से लौटे थे अफसर

विदेश से लौटे 2 IAS और 2 IPS अफसरों को कोरोना के मद्देनजर आइसोलेशन में रखा गया…. इटली और स्विट्जरलैंड से लौटे थे अफसर
X
By NPG News

नयी दिल्ली 13 मार्च 2020। पंजाब सरकार ने कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए इटली और स्विट्जरलैंड से हाल ही में लौटे दो आईएएस और दो आईपीएस अधिकारियों को एहतियात के तौर पर 14 दिनों तक अपने घरों में ही रहने के आदेश दिए हैं।

इनमें संगरूर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संदीप गर्ग और उनकी पत्नी व पटियाला डेवलपमेंट अथॉरिटी की मुख्य प्रशासक सुरभि मलिक शामिल हैं। इसके अलावा मोहाली के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) गिरीश दयालन और उनकी पत्नी व फतेहगढ़ साहिब की एसएसपी अमनीत कौंडल शामिल हैं।

एक अधिकारी ने कहा कि दोनों दंपत्ति तीन मार्च को भारत लौटे थे। उन्हें 14 दिनों के लिए एकांतवास (आइसोलेशन) में रहना है। राज्य सरकार ने छह मार्च को एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें कहा गया था कि अवकाश पर विदेश गए सभी अधिकारियों को एहतियात के तौर पर 14 दिनों के लिए आइसोलेशन में रहना होगा।

Next Story