Begin typing your search above and press return to search.

2 महिला नक्सली ढेर : ब्रेकिंग – मोस्ट वांटेड महिला नक्सली के सर पर था 5 लाख और 2 लाख रुपये का ईनाम……शव के साथ हथियार भी किया गया बरामद

2 महिला नक्सली ढेर : ब्रेकिंग – मोस्ट वांटेड महिला नक्सली के सर पर था 5 लाख और 2 लाख रुपये का ईनाम……शव के साथ हथियार भी किया गया बरामद
X
By NPG News

दंतेवाड़ा 28 दिसंबर 2020। नक्सली अभियान में बस्तर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ में जवानों ने दो महिला नक्सली को ढेर कर दिया है। मारी गयी दोनों नक्सली हार्डकोर है और कई मामलों में मोस्ट वांटेड रही थी । जवानों ने मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में नक्सलियों के शव के साथ हथियार भी बरामद किये हैं।

महिला नक्सलियों की पहचान विज्जे मरकाम और आयते मंडावी के रूप में हुई है। आयते मंडावी के सर पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जबकि विज्जे मरकाम 2 लाख की ईनामी नक्सली थी।घटनास्थल से एक पिस्टल और एक भरमार सहित अन्य सामान बरामद किया गया। कुआकोंडा थानाक्षेत्र की घटना। दन्तेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने दी जानकारी

जानकारी के मुताबिक सर्चिंग पर निकले जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ कलेपाल और ककारी के जंगलों में हुई। करीब एक घंटे की मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग खड़े हुए।

Next Story