Begin typing your search above and press return to search.

एक महीने में 15 लाख बेरोजगार’, CMIE रिपोर्ट में जुलाई से बढ़कर अगस्त में 8.32% हुई बेरोजगारी दर

एक महीने में 15 लाख बेरोजगार’, CMIE रिपोर्ट में जुलाई से बढ़कर अगस्त में 8.32% हुई बेरोजगारी दर
X
By NPG News

नई दिल्ली 3 सितंबर 2021। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एक महीने में यानी जुलाई 2021 के मुकाबले अगस्त 2021 में 15 लाख के करीब जॉब अपॉर्चुनिटी घट गई और बेरोजगारी दर जुलाई के 6.96% से बढ़कर अगस्त में 8.32% हो गई.

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के इंस्टीट्यूशनल हेड प्रभाकर सिंह ने एनडीटीवी से कहा, “बेरोजगारी दर में बढ़ोतरी की मुख्य वजह लेबर पार्टिसिपेशन रेट में बढ़ोतरी है.” बतौर सिंह जुलाई से अगस्त, 2021 के बीच एक महीने में करीब 40 लाख अतिरिक्त लोग जॉब मार्केट में नौकरी खोजने के लिए पहुंचे.

कोविड-19 महामारी के नियंत्रण में आने के बाद लोग शहरों में काम की तलाश में पहुंचे हैं. CMIE के आंकड़ों के मुताबिक, शहरी बेरोजगारी जो जुलाई में 8.3% थी, वह अगस्‍त माह में बढ़कर 9.78% तक पहुंच गई है.

देश में COVID-19 महामारी की दूसरी लहर आने से ठीक पहले मार्च में शहरी बेरोजगारी दर 7.27 प्रतिशत थी. सीएमआईई के आंकड़ों के अनुसार, मुख्य रूप से खरीफ सीजन के दौरान कम बुवाई के कारण ग्रामीण बेरोजगारी भी जुलाई में 6.34 प्रतिशत से बढ़कर अगस्त में 7.64 प्रतिशत हुई है.

तृणमूल कांग्रेस नेता सुखेंदु शेखर रे ने इस पर कहा, ‘यह भयंकर स्थिति है. बेरोजगारी की स्थिति और भयंकर होगी अभी सरकार की मोनेटाइजेशन और रक्षा क्षेत्र में कॉरपोरेटाइजेशन की नीति की वजह से हायर एंड फायर पॉलिसी सरकारी नौकरियों में लागू होगी…लाखों की संख्या में लोग बेरोजगार होंगे.’

Next Story