Begin typing your search above and press return to search.

15 दिन लॉकडाउन : CG ब्रेकिंग – छत्तीसगढ़ के इस जिले में लगा सबसे लंबा लॉकडाउन… जानिये लॉकडाउन में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद…

15 दिन लॉकडाउन : CG ब्रेकिंग – छत्तीसगढ़ के इस जिले में लगा सबसे लंबा लॉकडाउन… जानिये लॉकडाउन में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद…
X
By NPG News

धमतरी 10 अप्रैल 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना के कहर के बीच लॉकडाउन का सिलसिला जारी है। छत्तीसगढ़ में एक और जिला लॉकडाउन होने जा रहा है। धमतरी प्रदेश का 10वां जिला है, जहां लॉकडाउन लगने जा रहा है। धमतरी में सबसे लंबा लॉकडाउन लगाया गया है। 15 दिन तक जिला पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा, हालांकि कुछ जरूरी सेवाओं में कुछ वक्त की छूट दी गयी है।

कलेक्टर जेपी मौर्य ने NPG को बताया कि

“जिले में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है। 12 अप्रैल से 26 अप्रैल तक जिला लॉकडाउन रहेगा। 11 अप्रैल की रात 12 बजे से 26 अप्रैल को रात 12 बजे तक लॉकडाउन होगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को ही इजाजत दी जायेगी। हालांकि कुछ जरूरी सेवाओं में कुछ वक्त की छूट रहेगी”

किराना दुकान, जनरल दुकान, सुबह 8 बजे से 10 बजे तक खुलेंगे, इस दौरान फल, दूध, सब्जी की दुकानें भी 8 बजे से 10 बजे तक खुली रहेगी। अनाज मंडी, सब्जी मंडी और फल मंडी सुबह 6 बजे से 10 बजे तक खुलेगी। वहीं बैंक को भी 3 घंटे के लिए खोला जायेगा। सुबह 11 बजे से 2 बजे तक बैंक को खोलने की भी छूट रहेगी।

Scan 10 Apr 2021
Next Story