Begin typing your search above and press return to search.

144 मौतें: कोरोना ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में 5000 से कम आये मरीज…..बिलासपुर संभाग में खतरा बरकरार…. देखिये प्रदेश भर का हाल

144 मौतें: कोरोना ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में 5000 से कम आये मरीज…..बिलासपुर संभाग में खतरा बरकरार…. देखिये प्रदेश भर का हाल
X
By NPG News

रायपुर 16 मई 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना का पिक क्या अब खत्म हो गया है। ये बातें इसलिए सामने आ रही है, क्योंकि प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। लॉकडाउन लगने के एक महीने बाद प्रदेश में अब कोरोना की रफ्तार थोड़ी ठहरी हुई नजर आ रही है। प्रदेश में आज प्रदेश में कुल 4888 मरीज मिले हैं। वहीं मौत के आंकड़ों में भी आज कमी हुई है। प्रदेश में आज 144 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या एक लाख 3 हज़ार के करीब है।
प्रदेश में आज सबसे ज्यादा मरीज जांजगीर जांपा में मिले हैं। जांजगीर में 404, रायगढ़ में 341 मरीज मिले है। वहीं राजधानी रायपुर की बात करें तो रायपुर में आज 220 मरीज मिले हैं। वहीं दुर्ग में भी कोरोना की रफ्तार कम हुई है। दुर्ग में आज 123 मरीज मिले हैं।
हालांकि मौत का आंकड़ा अभी भी रायपुर में ही सबसे ज्यादा है। रायपुर में आज सबसे ज्यादा 17 मौतें हुई है। वहीं बिलासपुर में 16 रायगढ़ में 16 मौतें हुई है।

Next Story