Begin typing your search above and press return to search.

बिलासपुर रायपुर NH पर तीन साल में 129 की मौत..सड़क गड्डों में तब्दील.. शैलेष पांडेय के ध्यानाकर्षण पर मंत्री ताम्रध्वज की घोषणा- “तकनीकी विशेषज्ञों की टीम जाँच करेगी और केंद्र सरकार को कड़ा पत्र लिखेंगे.. सड़क पर पुलिस की मौजूदगी रहेगी”

X
By NPG News

रायपुर,5 मार्च 2020। राष्ट्रीय राजमार्ग के रायपुर बिलासपुर हिस्से की बदहाली और लगातार हादसों को लेकर बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय ने ध्यानाकर्षण पेश कर दिया। विधायक शैलेष पांडेय ने कहा –
“ यहाँ सड़क नही.. गड्डे हैं.. लगातार हादसे होते हैं .. पाँच साल में मौत के आँकड़े बताईए”

इस पर पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा-
“हमारे पास तीन साल का आँकड़ा है जिसमें 129 मौतें दर्ज है.. सड़क एन एच की है.. राज्य सरकार इसमें कुछ नहीं कर सकती”

इस जवाब के बाद विधायक शैलेष पांडेय ने आपत्ति की और कहा-
“मरने वाले तो हमारे हैं न.. इस प्रदेश के ही तो हैं.. हम उन्हें सुरक्षा कैसे दें.. गड्डों में तब्दील सड़क की वजह से हादसे हैं..यह NH की सड़क नही.. मौत की सड़क है”

इस मसले पर विपक्ष ने भी चिंता जताई। अंतत: इस मसले को लेकर PWD मंत्री ने ताम्रध्वज साहू ने घोषणा की –
“इस सड़क की हमारे तकनीकी विशेषज्ञों की टीम जाँच करेगी और रिपोर्ट को हम केंद्र सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को भेजेंगे.. चिट्टी तथ्यात्मक आँकड़ों के साथ कड़े अंदाज़ की होगी.. इस सड़क पर पुलिस की लगातार मौजूदगी रहेगी”

Next Story