Begin typing your search above and press return to search.

1100 मौत हर दिन : कोरोना से मौत की रफ्तार भारत में सबसे ज्यादा…अब 1100 लोगों की हो रही है हर दिन औसतन मौत….देखिये मौत के वो आंकड़े…जो बताते हैं कोरोना से बचना क्यों है जरूरी

1100 मौत हर दिन : कोरोना से मौत की रफ्तार भारत में सबसे ज्यादा…अब 1100 लोगों की हो रही है हर दिन औसतन मौत….देखिये मौत के वो आंकड़े…जो बताते हैं कोरोना से बचना क्यों है जरूरी
X
By NPG News

नयी दिल्ली 2 अक्टूबर 2020। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में कोरोना (Corona) के 81 हजार 484 नए केस सामने आए हैं जबकि इस दौरान 1,095 लोगों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में आए नए केस के बाद देश में कुछ मरीजों की संख्या 63 लाख 94 हजार 69 हो गई है. देश में अब तक मरने वालों की संख्या 99 हजार 773 हो गई है. कोरोना के ये आंकड़े इसलिए भी डराते हैं क्योंकि भारत (India) में अ​ब कोरोना के संक्रमण से होने वाली मौत सबसे ज्यादा हो रही हैं. हर दिन भारत में औसतन 1100 लोगों की जान जा रही है. भारत में ये ग्राफ जितनी तेजी से बढ़ रहा है वहीं अमेरिका (America) और ब्राजील (Brazil) जैसे देशों में आंकड़े गिरते देखे जा रहे हैं. यहां पर औसतन 800 मरीजों की मौत रिकॉर्ड की जा रही है।

देश में अभी 9 लाख 42 हजार 585 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। इनमें करीब 9 हजार लोगों की हालत गंभीर है। 53 लाख 48 हजार 653 मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट भी 10 दिनों में 80% से बढ़कर 83.67% हो गया है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

महाराष्ट्र में मरीजों का आंकड़ा 14 लाख, आंध्र प्रदेश में 7 लाख के पार
महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को ये आंकड़ा 14 लाख के पार हो गया। अब तक 14 लाख 922 लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। आंध्र प्रदेश में भी 7 लाख से ज्यादा मरीज हो गए हैं। यहां अब तक 7 लाख 235 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं।

देश में 7.60 करोड़ टेस्ट हुए
देश में अब तक 7.60 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। हर दिन 10 से 11 लाख टेस्ट हो रहे हैं। बीच में यह आंकड़ा करीब 15 लाख भी पहुंचा था। इसके बावजूद हम अभी इस मामले में अमेरिका, रूस और ब्रिटेन से काफी पीछे हैं। भारत में जहां हर 10 लाख की आबादी पर 53 हजार 634 टेस्ट किए जा रहे हैं। वहीं, ब्रिटेन में इतनी ही आबादी पर 3 लाख 60 हजार 527, अमेरिका में 3 लाख 24 हजार 403 और रूस में 3 लाख 15 हजार 176 लोगों की जांच की जा रही है।

Next Story