Begin typing your search above and press return to search.

11 अफसर व कर्मचारी बर्खास्त : राज्य सरकार ने की अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई….. 11 को एक साथ किया गया बर्खास्त, कई अन्य पर गिरेगी और गाज…. पढ़िये क्या है पूरा मामला

11 अफसर व कर्मचारी बर्खास्त : राज्य सरकार ने की अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई….. 11 को एक साथ किया गया बर्खास्त, कई अन्य पर गिरेगी और गाज…. पढ़िये क्या है पूरा मामला
X
By NPG News

श्रीनगर 10 जुलाई 2021। जम्मू-कश्मीर में बड़ी कार्रवाई हुई है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन के 11 सरकारी अधिकारियों को आतंकियों से संबंध रखने के आरोप में बर्खास्त किया गया है। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी. आतंकी सैयद सलाउद्दीन के दो बेटों को भी बर्खास्त किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, बर्खास्त किए गए 11 कर्मचारियों में से 4 अनंतनाग से, 3 बडगाम से, श्रीनगर, पुलवामा और कुपवाड़ा से एक-एक हैं. इनमें से 4 शिक्षा विभाग में, 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस में और 1-1 कृषि, कौशल विकास, बिजली, एसकेआईएमएस और स्वास्थ्य विभागों में कार्यरत थे.

अनंतनाग जिले के दो शिक्षक जमात-इस्लामी (जेईआई) और दुख्तारन-ए-मिल्लत (डीईएम) की विचारधारा का समर्थन करने और प्रचार करने सहित राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए गए हैं, जिसके बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है.

इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो कॉन्स्टेबल भी शामिल हैं, जिनपर आरोप है कि पुलिस विभाग के भीतर से आतंकवाद का समर्थन किया और आतंकवादियों को आंतरिक जानकारी और मदद भी प्रदान की है. एक कॉन्स्टेबल अब्दुल राशिद शिगन ने खुद सुरक्षा बलों पर हमले किए हैं.

आतंकी कनेक्शन वाले एक और सरकारी कर्मचारी नाज मोहम्मद पर कार्रवाई की गई है. वह अभी तक स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत था. जांच में पाया गया है कि वह हिज्बुल का ग्राउंड वर्कर था और आतंकवादी गतिविधियों में सीधे तौर पर शामिल रहा है. उस पर अपने आवास पर दो खूंखार आतंकियों को पनाह देने का भी आरोप लगा है.

Next Story