Begin typing your search above and press return to search.

11 की मौत : भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम, 3 की अस्पताल में हुई मौत…..तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर… 6 लोगों का चल रहा है इलाज

11 की मौत : भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम, 3 की अस्पताल में हुई मौत…..तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर… 6 लोगों का चल रहा है इलाज
X
By NPG News

जयपुर 31 अगस्त 2021। राजस्थान के नागौर में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि गंभीर रूप से घायल सात लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। यहां एक क्रूजर ट्रक से टकरा गया। नागौर के श्री बालाजी पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने बताया कि घायलों को बिकानेर में नोखा के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि जिस समय हादसा हुआ उस वक्त क्रूजर की रफ्तार काफी तेज थी।

जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब पौने आठ बजे नागौर जिले के श्रीबालाजी कस्बे के बाईपास पर हुआ. उस समय एक क्रूजर में सवार होकर 17 लोग कहीं जा रहे थे. इसी दौरान श्रीबालाजी कस्बे के बाईपास के पास एक ट्रक से क्रूजर की जोरदार भिड़ंत हो गई. भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी कि क्रूजर मलबे में तब्दील हो गई. इससे क्रूजर में सवार लोग उसमें फंसकर रह गये. दुर्घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. बाकी 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा। फिलहाल 6 लोगों का इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक मृतक मध्य प्रदेश के सजन खेड़ाव, दौलतपुर निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक सड़क हादसा, नागौर – बीकानेर सीमा के पास श्रीबालाजी गोलाई के पास हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। श्रीबालाजी पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शव श्री बालाजी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखे गए हैं और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Next Story