Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग-10 दिन का लॉकडाउन : बेहद कड़े नियम के साथ इस जिले में 22 सितंबर से लागू होगा लॉकडाउन… यहां भी लोगों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, मीडियाकर्मियों के लिए छूट…. क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद…पढ़िये

ब्रेकिंग-10 दिन का लॉकडाउन : बेहद कड़े नियम के साथ इस जिले में 22 सितंबर से लागू होगा लॉकडाउन… यहां भी लोगों को नहीं मिलेगा पेट्रोल, मीडियाकर्मियों के लिए छूट…. क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद…पढ़िये
X
By NPG News

सूरजपुर 20 सितंबर 2020। प्रदेश के 10 जिलों में लॉकडाउन का ऐलान हो चुका है। कल से लगातार जिलों में लॉकडाउन का आदेश जारी हो रहा है। रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, धमतरी, बलौदाबाजार, रायगढ़ के बाद अब सूरजपुर भी लॉकडाउन होने जा रहा है। धमतरी की तर्ज पर सूरजपुर भी 10 दिन के लिए लॉकडाउन किया जा रहा है। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने इस बाबत निर्देश जारी कर दिया है।

22 सितंबर की रात 9 बजे से लॉकडाउन शुरू होगा, जो 1 अक्टूबर की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान संपूर्ण सूरजपुर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर लॉकडाउन किया जायेगा। रायपुर की तर्ज पर ही सूरजपुर में भी बेहद सख्त लॉकडाउन होने जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान इस जिले में आमलोगों को पेट्रोल भी नहीं मिलेगा, सिर्फ शासकीय सेवा, मेडिकल इमरजेंसी, एंबुलेंस के लिए ही पेट्रोल-डीजल मिलेगा। हालांकि पंजीकृत पत्रकारों को पेट्रोल-डीजल लेने की छूट होगी।

दूध पार्लर व दुकान दो वक्त दो-दो घंटे के लिए खुलेंगे। लाकडाउन के दौरान सभी केंद्रीय, शासकीय व अर्धशासकीय व निजी कार्यालय बंद रहेंगे, वहीं शराब दुकानों को भी नगर निगम सीमा के अंदर बंद रखा जायेगा। SECL कर्मी कंपनी की बसों से ही सफर करेंगे, जिले से बाहर जाने के लिए ईपास लेनी जरूरी होगी। जरूरी काम से बगैर गाड़ी से निकलने वालों की गाड़ियां 15 दिनों के लिए जब्त कर ली जायेगी।

वहीं लॉकडाउन अवधि के दौरान होने वाली परीक्षाओं के लिए प्रवेश कार्ड ही ई-पास के रूप में मान्य होगा। मीडियाकर्मियों को वर्क फ्रोम होम कहा गया है, वहीं बाहर निकलने पर नियमों के पालन का निर्देश दिया गया है।

Next Story