Begin typing your search above and press return to search.

1 दिन 331 मौत : देश में पहली बार एक दिन में 300 से ज्यादा मौतें…. 24 घंटे में 331 लोगों ने तोड़ा दम… देखिये ये आंकड़ा कहां हुई कितनी मौते

1 दिन 331 मौत : देश में पहली बार एक दिन में 300 से ज्यादा मौतें…. 24 घंटे में 331 लोगों ने तोड़ा दम… देखिये ये आंकड़ा  कहां हुई कितनी मौते
X
By NPG News

नयी दिल्ली 9 जून 2020। देश में कोरोना का आंकड़ा भयावह होता जा रहा है। लगातार छठे दिन देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार के करीब रहा है। खास बात ये है कि संक्रमित लोगों के साथ-साथ मौत का आंकड़ा भी रफ्तार पकड़ रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमितों का आंकड़ा जहां 9987 रहा है, तो वहीं मौत ने भी 300 के करीब आंकड़ा पहुंचा दिया है। पिछले 24 घंटों में वायरस से 331 मौत हुईं हैं. यह पहली बार है जब एक दिन में मौत का आंकड़ा 300 पार हुआ हो. वहीं 9987 नए मामले भी दर्ज किए गए हैं.

देश में सबसे ज्यादा बुरा हाल महाराष्ट्र का है. महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 80 हजार के पार हो चुका है, जबकि 3 हजार से ज्यादा लोगों की 8 जून तक कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है. फिलहाल कुछ भी करने से पहले राज्य सरकार कई बार सोच रही है, इसीलिए हर फैसला सोच समझकर लिया जा रहा है.

भारत छठे नंबर पर

दुनिया में कोरोना के बढ़े आंकड़े को देखे तो भारत अब छठे नंबर पर आ गया है। कोरोना से सबसे प्रभावित देशों में अमेरिका पहले नंबर पर है, वहीं ब्राजील दूसरे, फिर रूस, स्पेन और ब्रिटेन है।

राज्यवर मौत के आंकड़े

क्रमांक राज्य का नाम कोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल)
ठीक हुए/डिस्चार्ज हुए मौत
1 अंडमान निकोबार 33 33 0
2 आंध्र प्रदेश 4851 2745 75
3 अरुणाचल प्रदेश 51 1 0
4 असम 2776 665 4
5 बिहार 5202 2499 31
6 चंडीगढ़ 317 273 5
7 छत्तीसगढ़ 1160 308 4
8 दिल्ली 29943 11357 874
9 गोवा 330 67 0
10 गुजरात 20545 13956 1280
11 हरियाणा 4854 2134 39
12 हिमाचल प्रदेश 421 227 5
13 जम्मू कश्मीर 4285 1324 45
14 झारखंड 1256 519 7
15 कर्नाटक 5760 2519 64
16 केरल 2005 814 16
17 लद्दाख 103 52 1
18 मध्य प्रदेश 9638 6536 414
19 महाराष्ट्र 88528 40975 3169
20 मणिपुर 272 58 0
21 मेघालय 36 13 1
22 मिजोरम 42 1 0
23 ओडिशा 2994 1993 9
24 पुद्दुचेरी 127 52 0
25 पंजाब 2663 2128 53
26 राजस्थान 10763 8004 246
27 तमिलनाडु 33229 17527 286
28 तेलंगाना 3650 1710 137
29 त्रिपुरा 838 192 0
30 उत्तराखंड 1411 714 13
31 उत्तर प्रदेश 10947 6344 283
32 पश्चिम बंगाल 8613 3465 405
भारत में कुल मरीजों की संख्या 266598 129215 7466

Next Story