Begin typing your search above and press return to search.
छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में 0 तो 5 में सिर्फ 1 केस मिले…. प्रदेश भर के कोरोना मरीजों में आधा से ज्यादा सिर्फ दो जिलों में… देखिये आज कोरोना का हाल

रायपुर 19 फरवरी 2021। छत्तीसगढ़ में आज 259 नये मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब मरीजों की संख्या 3.10 लाख से पार हो गयी है। आज कुल 176 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य भी हुए हैं। वहीं 3 लोगों की मौत भी हुई है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 3039 हो गये हैं।
जिलेवार आंकड़ों को देखें तो रायपुर में 87, दुर्ग में 49 नये मरीज मिले हैं, वहीं राजनांदगांव में 11, बिलासपुर में 11, रायगढ़ में 14, कोरिया में 17 नये केस आये हैं। 5 जिलों में एक भी मरीज नहीं मिले हैं, तो वहीं 5 जिलों में सिर्फ 1 केस आये हैं।
राजनांदगांव, महासमुंद व मुंगेली में 1-1 मरीज की मौत हुई है।
Next Story
