Begin typing your search above and press return to search.

हार्दिक पांड्या ने MS Dhoni को जन्मदिन पर दिया सरप्राइज….

हार्दिक पांड्या ने MS Dhoni को जन्मदिन पर दिया सरप्राइज….
X
By NPG News

रांची 7 जुलाई 2020। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अपना 39वां जन्मदिन मंगलवार को परिवार के साथ रांची स्थित सिमलिया फार्म हाउस में मनाया। इस जश्न में चार चांद उस समय लग गया जब भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या व उनकी पत्नी पंखुड़ी शर्मा शामिल हुए।

पार्टी में शामिल होने के लिए पांड्या बंधु विशेष रूप से विशेष विमान से रांची पहुंचे। शाम लगभग साढ़े पांच बजे दोनों भाई रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से निकले। वहां से उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सिमलिया फार्म हाउस ले जाया गया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के बाद से धौनी को अपने जन्मदिन पर रांची में रहने का मौका बहुत कम मिला है। यह तीसरा मौका था जब माही ने परिवार वालों के साथ जन्मदिन मनाया। मंगलवार की सुबह धौनी ने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। वहीं सुबह से उनके निवास में अभिन्न मित्रों ने आकर बधाई दी। जबकि राजधानी में कई जगह उनका जन्मदिन मनाया गया। पूर्व व वर्तमान क्रिकेट खिलाडिय़ों ने केक काटे और माही को बधाई दी।

Next Story