Begin typing your search above and press return to search.
नईदिल्ली 9 फरवरी 2020। करण जौहर के जुड़वां बच्चों रूही और यश ने अपना तीसरा जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान बॉलीवुड सेलेब किड्स ने जमकर मस्ती की। करीना कपूर तैमूर के साथ, सोहा अली खान इनाया के साथ, अबराम और मीशा कपूर भी पार्टी एंजॉय करते दिखाई दिए। प्ले एरिया में डांस करते हुए के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। लेकिन, पार्टी की शान तैमूर ही रहे।
सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें करीना कपूर और तैमूर सिंक में डांस करते नजर आ रहे हैं। जो स्टेप्स करीना कर रही हैं, तैमूर उन्हें दोहराते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में आप एक इंग्लिश गाना बेबी शार्क सुन सकते हैं, जिस पर मां-बेटे की जोड़ी जमकर नाचती नजर आ रही है।
Next Story