Begin typing your search above and press return to search.

दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने आगे आए रोहित शेट्टी, दान में दी इतनी रकम…

दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने आगे आए रोहित शेट्टी, दान में दी इतनी रकम…
X
By NPG News

मुंबई 31 मार्च 2020. जहां एक तरफ फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई वहीं इंडस्ट्री में डेली वेजेस पर काम करने वाले मजदूरों के लिए पैसे का संकट का खड़ा हो गया है। ऐसे में इन मजदूरों की मदद के लिए डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपना हाथ बढ़ाया है।

सलमान खान की तरह ही रोहित भी अपने साथ काम करने वाले जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। रोहित ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज के साथ काम करने वाले लोगों की मदद के लिए 51 लाख रुपये की राशि दान में दी है। इस बात की जानकारी एफडब्ल्यूआईसीई के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर साझा की है

इससे पहले बॉलीवुड के कई सितारों ने सरकार के रिलीफ फंड में सहायता राशि दान की है। इसमें अक्षय कुमार, प्रभाष, वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, चिरंजीवी, कपिल शर्मा सहित कई और फिल्म इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े 25000 दिहाड़ी मजदूरों की मदद कर रहे हैं।

Next Story