Begin typing your search above and press return to search.

टिकटॉक स्टार का अकाउंट हुआ बैन, विवादित वीडियो बनाने के चलते लिया गया एक्शन…

टिकटॉक स्टार का अकाउंट हुआ बैन, विवादित वीडियो बनाने के चलते लिया गया एक्शन…
X
By NPG News

नईदिल्ली 20 मई 2020. फैजल सिद्दीकी पर एसिड अटैक को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने हाल ही में इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर पोस्ट किया था। अब खबर आ रही है कि फैजल सिद्दीकी के टिकटॉक अकाउंट को बैन कर दिया गया है। वीडियो द्वारा उन्होंने कई सामुदायिक दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया है।

फैजल के टिकटॉक पर एक करोड़ 30 लाख से भी अधिक फॉलोअर्स हैं। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्हें एक लड़की के चेहरे पर लिक्विड फेकते हुए देखा जा सकता था। बाद में उसी क्लिप में वह लड़की विचित्र मेकअप में नजर आती है। इसके बाद वीडियो में एक लाइन आती है जिसमें फैजल कहते नजर आते हैं कि तुम्हें उसने छोड़ दिया जिसके लिए तुमने मुझे छोड़ा था।

टिकटॉक ने फैजल का अकाउंट बैन कर दिया है। उनपर सामुदायिक दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।

आपको बता दें कि इस मामले पर कई बॉलीवुड एक्टर्स सामने आए हैं और उन्होंने फैजल के वीडियो पर निशाना साधा है। हाल ही में सिंगर सोना महापात्रा ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। सोना ने फैजल को लेकर ट्वीट किया है और इसके साथ ही उन्होंने सलमान खान पर भी निशाना साधा है।

सोना ने ट्वीट किया, ‘वीडियो को जोड़ने से पहले और उसके बाद कुछ नहीं है। आप इस व्यक्ति का बचाव कर रही हैं और इसे सही ठहरा रही हैं। महिलाओं का अपमान हमारी संस्कृति में आम बात है। हम सलमान खान की उस कहानी के साथ बड़े हुए हैं जिसमें अपनी गर्लफ्रेंड्स के सिर पर पूरी पब्लिक के सामने ही बोतल मार देते थे। फिर भी वह देश के सबसे बड़े स्टार हैं? इसे रोकने की जरूरत है।

Next Story