Begin typing your search above and press return to search.

गौरी खान की पोस्ट पर शाहरुख खान ने किया ऐसा कमेंट…. मिला ये जवाब

गौरी खान की पोस्ट पर शाहरुख खान ने किया ऐसा कमेंट…. मिला ये जवाब
X
By NPG News

मुंबई 4 जुलाई 2020. शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में छाई रहते हैं। इन दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। इनका प्यार भरा रिश्ता समय की कसौटी पर खरा उतरा है। दोनों के 28 साल का प्‍यार अभी भी वैसा ही बरकरार है। यही कारण है कि दोनों जब भी कहीं साथ होते हैं तो इनको देखने के लिए लाखों की भीड़ इक्कठा हो जाया करती हैं। इतना ही नहीं ये दोनों भी अपने प्यार के किस्से अपने फैंस से शेयर करते रहते हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया, पार्टी या किसी इवेंट में एक दूजे की तारीफ के साथ ही साथ एक दूसरे की टांग खिंचने का मौका बिल्कुल भी नहीं छोड़ते हैं। इनकी यह खूबी इनके चाहने वालों को भी खूब भाती है। इन्हीं सब के बीच गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसपर शाहरुख ने कमेंट किया है। इतना ही शाहरुख का कमेंट का रिप्लाई गौरी अब सुर्खियां बटोर रही हैं।

इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर अपने इंटीरियर डिजाइनिंग की एक फोटो शेयर किया। इस फोटो में एक खूबसूरत छत दिखाई दे रहा है जो बेहद लग्जरी दिख रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए गौरी खान ने कैप्शन में लिखा,” हम अक्सर अपनी छत पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं, हालांकि यह हमारे कमरों की पांचवीं दीवार है। VOX सॉफिट के साथ, अब हमारे पास छत के साथ एक डिजाइन स्टेटमेंट बनाने का भी विकल्प है। आज छत और दीवार दोनों को खूबसूरत बनाने का उनके समाधान पास है। मैं यह जानने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि वे कैसे भारत में विस्तार कर रहे हैं! ग्रेट प्रोडक्ट।

Next Story