Begin typing your search above and press return to search.

क्राइम-थ्रिलर Paatal Lok का ट्रेलर रिलीज, खतरनाक कीड़ों से मिलवाएगी यह वेब सीरीज…

क्राइम-थ्रिलर Paatal Lok का ट्रेलर रिलीज, खतरनाक कीड़ों से मिलवाएगी यह वेब सीरीज…
X
By NPG News

मुंबई 5 मई 2020. यह एक क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज है। ट्रेलर की शुरुआत मोनोलॉग से होती है। ‘ये जो दुनिया है ना, यह एक नहीं, तीन दुनिया है। सबसे ऊपर स्वर्ग लोक, जिसमें देवता रहते हैं। बीच में धरती लोक, जिसमें आदमी रहते हैं। नीचे पाताल लोक, जिसमें कीड़े रहते हैं।ट्रेलर में दिखाया गया है कि मीडिया टाइकून संजीव मेहरा पर जानलेवा हमला होता है। इसके बाद यह केस पुलिस ऑफिसर हाथीराम चौधरी के पास आता है। इस मामले में चार लोगों को अरेस्ट किया जाता है। चारों एक से बढ़कर एक अपराधी है। केस की जांच चल ही रही होती है कि इसे सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया जाता है। हाथीराम को निलंबित कर दिया जाता है। इसके बाद भी हाथीराम इस केस को सुलझाने के लिए पीछे पड़ा रहता है। अब वह केस को सॉल्व कर पाता है या नहीं इसके लिए वेब सीरीज देखनी पड़ेगी।

Next Story