Begin typing your search above and press return to search.

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में बड़ा बदलाव, लाबुशाने समेत छह नए नाम…

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में बड़ा बदलाव, लाबुशाने समेत छह नए नाम…
X
By NPG News

नईदिल्ली 1 मई 2020. कोविड-19 महामारी के कारण यह सूची तय समय से बाद में जारी की गई है। यह सूची 2020-21 के सत्र के लिए है, जिसमें मिशेल मार्श, एस्टन एगर, बर्न्स, लाबुशेन, केन रिचर्डसन और मैथ्यू वेड के रूप में छह नए चेहरे शामिल हैं। लाबुशाने ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 2018 में पदार्पण किया था और वह आईसीसी रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंच गए थे। उन्होंने अब तक 14 टेस्ट मैचों में 63 से अधिक औसत से 1459 रन बनाए है। बर्न्स का टेस्ट और वन-डे दोनों में औसत 50 से अधिक है। ख्वाजा पिछले पांच साल में पहली बार अनुबंध सूची से हटाया गया है। उन्हें पिछले साल अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के बाद से टीम में नहीं चुना गया है।
ख्वाजा के अलावा पीटर हैंड्सकांब, मार्कस स्टोइनिस, नाथन कोल्टर नाइल, मार्कस हैरिस और शॉन मार्श को भी केंद्रीय अनुबंध की सूची से बाहर कर दिया गया है। इस सूची में 20 खिलाड़ी शामिल हैं। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने अगले 12 महीनों के लिए 15 महिला खिलाड़ियों को भी केंद्रीय अनुबंध सूची में रखा है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के केंद्रीय अनुबंध में शामिल पुरुष खिलाड़ी: एश्टन एगर, जो बर्न्स, एलेक्स केरी, पैट कमिंस, आरोन फिंच, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, टिम पेन, जेम्स पैटीसन, जे रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क , मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जम्पा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के केंद्रीय अनुबंध में शामिल महिला खिलाड़ी: निकोला केरी, एशलेग गार्डनर, रशेल हेन्स, एलिसा हीली, जेस जोनासेन, डेलिसा किमिसन, मेग लैनिंग, ताहिला मैकग्रा, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, अनाबेल सदरलैंड, टेआला व्लामिनेक, जॉर्जिया वेयरहम।

Next Story