कोरिया जिले के स्थानीय विधायक ने शिक्षक को बीजेपी सपोर्टर बता कर मंत्री से शिकायत कर के सरगुजा तबादला करवा दिया, अब हाइकोर्ट ने रोक लगाते हुए शासन से जवाब मांगा

कोरिया 16 अक्टूबर 2021। कोरिया जिले के भरतपुर विकासखण्ड में उच्चतर माध्यमिक शाला बरसादी में सच्चिदानंद साहू हिंदी विषय के व्याख्याता हैं। स्थानीय विधायक द्वारा मंत्री को यह शिकायत की गई कि सच्चिदानंद साहू वर्तमान कांग्रेस सरकार के विरुद्ध भाजपा पार्टी के हित में कार्य करते हैं। विधायक की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग के अवर सचिव द्वारा 15 सितम्बर 2021 को साहू का तबादला जिले से बाहर सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड में स्थित हाइस्कूल पुनिया कर दिया। सच्चिदानंद साहू पहले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरतपुर में पदस्थ थे।वर्ष 2015 में उनका स्थानांतरण भरतपुर ब्लाक से शासकीय उमा शाला केरता जिला बलरामपुर कर दिया गया था। 5 साल बाद 13 फरवरी 2020 को उनका तबादला शासकीय आदि उच्चतर माध्यमिक शाला बरसादी जिला कोरिया की गई थी। जहा से सिर्फ एक वर्ष बाद ही उनका तबादला फिर जिले से बाहर सरगुजा कर दिया गया था,जिसके खिलाफ उन्होंने हाइकोर्ट में याचिका लगाई थी।हाइकोर्ट ने तबादले पर रोक लगाने के साथ ही शासन से जवाब मांगा हैं।
