Begin typing your search above and press return to search.

8000 शिक्षकों की भरती अटकीः डीएड-बीएड संघ के प्रमुख ने लगाया शिक्षक भर्ती-2019 में केविएट

8000 शिक्षकों की भरती अटकीः डीएड-बीएड संघ के प्रमुख ने लगाया शिक्षक भर्ती-2019 में केविएट
X
By NPG News

बिलासपुर, 30 नवंबर 2021। डीएड, बीएड संघ के प्रांतीय सचिव सुशांत धराई ने हाईकोर्ट में शिक्षक भरती-19 को लेकर केवियट दायर की है।

सुशांत का कहना है, शिक्षक भर्ती 2019 में जिस प्रकार स्टे मिल रहा है, उसको देखते हुए सुशांत द्वारा केविएट दायर कर दिया गया है ताकि कोई भी इस भर्ती में अब अवरोध उत्पन्न न कर सके एवं भर्ती नियत समय में पूर्ण हो सके।

विदित है 14580 पदों पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नियमित भर्ती का विज्ञापन निकाला गया था पर पहले कोरोना की वजह से और अब अभ्यर्थियों द्वारा भर्ती पर अलग अलग प्रकार से अलग अलग मुद्दों पर व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है। इस वजह से भर्ती प्रभावित हो रही है एवं लगभग 8000 अभियर्थियों की नियुक्ति अभी भी शेष है।

बार बार स्टे मिलने से शिक्षक अभ्यर्थी बेहद परेशान हो रहे थे। वे अब किसी भी प्रकार से परेशानियों का सामना न करें एवं भर्ती जल्द पूर्ण हो इसलिए यह कैविएट लगाया गया है।

Next Story