Begin typing your search above and press return to search.

करण कुंद्रा संग ब्रेकअप पर आया अनुषा दांडेकर का रिएक्शन, जानिए क्या कहा…

करण कुंद्रा संग ब्रेकअप पर आया अनुषा दांडेकर का रिएक्शन, जानिए क्या कहा…
X
By NPG News

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि सोने से पहले मैं आप सभी से एक बात कहना चाहती हूं। मुझे पता है कि मैं अपनी बात खुलकर रखने वालों में से हूं। मैं थक चुकी हूं यह सुन-सुनकर, इसलिए मेरी चुप्पी को कमजोरी मत समझो।

अनुषा आगे लिखती हैं कि मैं जानती हूं कि कौन इस बात को लेकर प्रेस के पास गया है। मुझे हैरानी है कि ऐसे समय में जब पूरी दुनिया एक परेशानी से जूझ रही हैं, तब आप किसी की पर्सनल लाइफ को लेकर खिल्ली उड़ाते हो। और कुछ भी बोलते हो। मुझे उम्मीद है कि आपके पास जिंदगी जीनी के नए तरीके होंगे। आप मेरे दोस्त नहीं हैं, लेकिन सवाल यहां यह उठता है कि क्या आप किसी के भी दोस्त हैं? या सिर्फ खुद के ही बारे में सोचते हैं। उम्मीद करती हूं आप शांति ढ़ूंढ पाएंगे।

साथ ही उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड करण कुंद्रा संग ब्रेकअप की खबरों को अफवाह बताया और कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। आपको बता दें कि अनुषा और करण एक-दूसरे को पिछले छह सालों से डेट कर रहे हैं। दोनों लिवइन कर रहे हैं। लेकिन लॉकडाउन के चलते अनुषा अपने घर पर हैं और करण अपने रिश्तेदार के यहां क्वारंटाइन्ड हैं।

Next Story