
मुंबई 24 अप्रैल 2020. वरुण धवन हाल ही में फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ में श्रद्धा कपूर संग नजर आए थे। सोशल मीडिया पर वरुण धवन के बर्थडे की फोटोज़ भी सामने आ चुकी हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर वरुण ने कुछ फोटोज़ शेयर की हैं, जिसमें वह दिल के आकार में बना केक कट करते नजर आ रहे हैं।
अब बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर वरुण धवन के साथ पुरानी फोटो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक पुरानी फोटो शेयर की। अर्जुन लिखते हैं कि बुरे लड़के जिंदगी भर के लिए (इसलिए क्योंकि हमारा हेयरकट शायद खराब है)। हैप्पी बर्थडे वरुण धवन। वह लड़का जो हमेशा कॉन्टेंट बनाने में माहिर रहा है। रैप भी करता है और हमेशा से ही नटखट बालक रहा है।
इसके अलावा वरुण धवन को उनके बर्थडे पर सोफी चौधरी, करण जौहर, बनीता सांधू, नोरा फतेही समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने विश किया है। बता दें कि वरुण धवन ने फैन्स के लिए एक लाइव चैट ऑर्गेनाइज की है, जो वह सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम से करने वाले हैं।
