टीवी टेलीविजन की 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' और 'ये हैं मोहब्बतें' फेम की मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है. दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया है. और एक्ट्रेस के हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं.
दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया की पीआर टीम ने बीती रात सोशल मीडिया पर इस एक्सीडेंट की खबर फैन्स को दी है.
हालांकि, पीआर टीम ने बहुत अधिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह बताया है कि दिव्यांका अब मेडिकल केयर में हैं.
सोपबॉक्स पीआर टीम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जानकारी दी कि विवेक दहिया का कल होने वाला लाइव सेशन अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है.
इसी पोस्ट में आगे बताया गया है कि कुछ घंटे पहले दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया था और वो मेडिकल केयर में है. विवेक दहिया उनके साथ हैं.
बता दें, कुछ महीने पहले दिव्यांका त्रिपाठी की लिगामेंट सर्जरी हुई थी. दिव्यांका ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिगामेंट सर्जरी से लेकर रिकवरी तक की जर्नी को शेयर किया था.
बता दें कि कुछ हफ्तों पहले दिव्यांका की एक अंडरवेंट सर्जरी हुई थी. उन्होंने इंस्टा के जरिए, एक वीडियो शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी थी.
दिव्यांका ने तब, वीडियो के जरिए, सर्जरी से लेकर रिकवरी तक का अपडेट शेयर किया था और उनका ख्याल रखने के लिए विवेक दहिया की तारीफ भी की थी.