Begin typing your search above and press return to search.

DC vs MI: IPL 2024: DC ने MI को इतने रनों से धुल चटाई, 5 बार IPL टाइटल विजता मुंबई का प्लेऑफ में जगह बनाना मुश्किल

DC vs MI: IPL 2024: मुंबई ने संघर्ष करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 247 रन ही बना पाई। इस तरह मुंबई को 10 रनों से हार का स्वाद चकना पड़ा।

DC vs MI: IPL 2024: DC ने MI को इतने रनों से धुल चटाई, 5 बार IPL टाइटल विजता मुंबई का प्लेऑफ में जगह बनाना मुश्किल
X
By Kapil markam

DC vs MI: IPL 2024: Delhi: IPL 2024 का 43वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया है। दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट खोकर 257 रन बनाए हैं।

फ्रेजर की आक्रामक बल्ल्बाज़ी

आईपीएल इतिहास में यह दिल्ली द्वारा सबसे बड़ा स्कोर है। जैक फ्रेजर मैकगर्क ने पारी की शुरुआत में चौके-छक्कों की झड़ी लगाई। पहले विकेट के लिए उन्होंने पोरेल के साथ 114 रनों की साझेदारी निभाई। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 27 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और छह छक्के निकले। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 311.11 का रहा। इसके अलावा पोरेल ने 36 रन बनाए। तीसरे विकेट के लिए शाई होप और ऋषभ पंत के बीच 53 रनों की साझेदारी हुई जिसे वुड ने तोड़ा। हो 17 गेंदों में 41 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, कप्तान दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 29 रन बनाने में कामयाब हुए। पंत और स्टब्स के बीच 55 रनों की पार्टनरशिप हुई। स्टब्स 25 गेंदों में 48 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, अक्षर पटेल ने 11 रनों की नाबाद पारी खेली। इस मैच में वुड, बुमराह, पीयूष चावला और मोहम्मद नबी को एक-एक विकेट मिला।

258 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी रही थी लेकिन पावरप्ले में ही टीम ने दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा 8 और ईशान 20 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव जो एक इम्पेक्ट प्लेयर के तौर पर खेले उन्होंने 13 गेंद में 26 रन बनाए। टिम डेविड ने 37 रन, नेहाल 4 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद नबी ने 4 गेंद में सात रन बनाए। तिलक वर्मा ने एक छोर संभाले रखा और अंतिम ओवर में रन आउट हुए। उन्होंने 32 गेंद में चार चौके और इतने ही छक्के लगाते हुए 63 रन बनाए। पीयूष चावला 10 और वुड ने नौ रन बनाए।

तिलक और हार्दिक की तूफानी पारी

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पंड्या का बल्ला जमकर आग उगला। तिलक ने इस सीजन का तीसरा अर्धशतक लगाया है। इसके लिए उन्होंने 25 गेंदों का सहारा लिया। आईपीएल में यह तिलक का छठा अर्धशतक है। तिलक ने 32 बॉल पर 4 चौके और 6 छक्के लगाकर 63 रनों की तूफानी पारी खेली। कप्तान हार्दिक पंड्या ने विस्फोटक बल्लेबाज़ी करते हुए 24 बॉल पर 3 छक्के और 4 चौको की मदद से शानदार 46 रन बनाए। मुंबई ने संघर्ष करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 247 रन ही बना पाई। इस तरह मुंबई को 10 रनों से हार का स्वाद चकना पड़ा।

डेल्ही की तरफ से खलील अहमद ने 2, मुकेश ने 3 और राशिक ने 3 विकेट हासिल किये।

Delhi Capitals Playing XI: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुमार कुशाग्र, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद

Mumbai Indians Playing XI: रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रित बुमरा, नुवान तुषारा

Kapil markam

कपिल मरकाम बिलासपुर चौकसे इंजिनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। वर्तमान में NPG.NEWS से जुड़े हुए है। मूलतः मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story