Begin typing your search above and press return to search.

29 April Se 5 May 2024 Saptahik Rashifal : इनके लिए चमत्कारी रहेगा सप्ताह, जानिए 12 राशियों के साप्ताहिक राशिफल

29 April Se 5 May 2024 Saptahik Rashifal : मेष मीन कर्क सिंह किस राशि को आने वाले सप्ताह में खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए सप्ताह बेहद खास होगा

29 April Se 5 May 2024 Saptahik Rashifal : इनके लिए चमत्कारी रहेगा सप्ताह, जानिए 12 राशियों के साप्ताहिक राशिफल
X
By Shanti Suman

29 April Se 5 May २०२४ Ka Saptahik Rashifal : हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। मासिक राशिफल (Monthly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह मन से प्रसन्न रहेंगे और एक से अधिक गतिविधियों को संचालित करेंगे। वाणी में कड़वाहट से बचें। मां की सेहत कमजोर हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव बढ़ने की संभावना है। संतान के स्वास्थ्य की देखभाल करें। आप नई नौकरी की तलाश में रहेंगे। छात्र अपना अध्ययन जारी रखें।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह शिव भगवान की पूजा करें।

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह क्रोध पर नियंत्रण रखें और अपनी सेहत का ख्याल रखें। संतान आनंद का अनुभव करेंगी। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम का फल मिलेगा। कार्य स्थल पर कार्य को सराहा जाएगा। प्रेम संबंध के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। किसी के साथ नई रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह विष्णु मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह सेहत का ध्यान रखें। इसके अलावा भाई-बहनों के सेहत का भी ख़्याल रखें। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा और मन को शांति मिलेगी। धार्मिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह मिलाजुला रहेगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह राम रक्षास्त्रोत का पाठ करें।

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह जातक योग करें और लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। धनागमन के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिलेगा। प्रेम प्रसंग के लिए सप्ताह की शुरुआत सामान्य है , रिश्ते में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह सूर्य मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह का मन कार्य से भटक सकता है। जातक का प्रभाव बढ़ेगा, कंट्रोवर्सी से बचें। पारिवारिक जीवन में थोड़ा असंतुलन होगा। काम के साथ-साथ परिवार को भी समय दें। मां की सेहत का ध्यान रखें। पिता से धन लाभ हो सकता है। प्रेम के लिए यह बेहतरीन सप्ताह रहेगा। रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह ऑफिस में सभी का सहयोग मिलेगा। विपरीत लिंग के लोगों के कारण काम में तरक्की करेंगे। पिता की सेहत को लेकर इस सप्ताह परेशान रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। ऑफिस में जात अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाकर रखें। यात्रा के योग हैं। प्रेम के लिए सप्ताह मिला-जुला है।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह शनि मंत्र के जाप से काम बनेगा।

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल- इस सप्ताह ऑफिस पर ध्यान देंगे। इससे आमदनी में इजाफा होगा। मानसिक शांति का अभाव रह सकता है परंतु धन लाभ अधिक होगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है। मां की सेहत का ध्यान रखें। अध्यात्म के लिए भी थोड़ा समय निकालें। जीवन में खुशहाली के लिए पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

साप्ताहिक उपाय: इस सप्ताह शिव तांडव स्त्रोत का जप करें।

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह मन प्रसन्न रहेगा। काम में मन कम लगेगा। घर पर भाई-बहनों को कोई समस्या हो सकती है। यात्रा से बचें, खुद की सेहत को नज़रअंदाज़ न करें। संतान प्राप्ति के योग हैं और छात्रों के लिए भी अच्छा समय रहेगा। पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेम संबंध के लिए सप्ताह अच्छे फल देने वाला रहेगा।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह लक्ष्मी जी की आराधना मंत्र जाप से करें।

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह जातक पिता की सेहत का ध्यान रखें और उनके साथ मधुर संबंध बनाए रखें। काम के साथ परिवार को भी समय दें। ऑफिस में परिवर्तन हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा योग है। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं। इस सप्ताह प्रेम-संबंधों के लिए मिला-जुला रहेगा।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह भगवान शिव की आराधना करें।

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल--इस सप्ताह सेहत का विशेष ख्याल रखें। स्वभाव में क्रोध बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा परंतु माता जी की सेहत कमजोर हो सकती है और संतान की भी सेहत। वाद-विवाद से बचें और अपने कार्यक्षेत्र पर ध्यान लगाएं। प्रेम प्रसंग के लिए सप्ताह बेहद सामान्य रहेगी। वद-विवाद से बचें। घर में प्यार बना रहे

साप्ताहिक उपाय: - इस सप्ताह शिव मंत्र का जाप करें

कुंभ राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह साथ पारिवारिक क्लेश की संभावना है। मां को लेकर परेशान रहेंगे। वहीं, संतान के द्वारा प्रसन्नता मिलने की संभावना है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। प्रतिभा आपकी आमदनी का कारण बन सकती है।

साप्ताहिक उपाय:- इस सप्ताह शिवसहस्त्रनाम के जाप से कल्याण होगा।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल-- इस सप्ताह का पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। संतान के स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। छोटी यात्रा के योग हैं। माता-पिता की सेहत ठीक रहेगी। प्रेमी युगल के लिए सप्ताह चुनौतीपूर्ण रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत बेहद सामान्य रहेगी, लेकिन सप्ताहांत के अच्छे रहने के योग हैं।

साप्ताहिक उपाय:इस सप्ताह शनि मंत्र का जाप करें।

Next Story