Begin typing your search above and press return to search.

Mahadev Betting App Case: बॉलीवुड एक्टर साहिल खान छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, महादेव बेटिंग ऐप केस में मुंबई एसआईटी की बड़ी कार्रवाई...

Mahadev Betting App Case: मुंबई पुलिस ने महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में एक प्रमोटर सहित 32 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जुए की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इन लोगों में एक्टर साहिल खान का भी नाम था। इसी मामले में कुछ समय पहले ही मुंबई पुलिस ने पूछताछ भी की थी।

Mahadev Betting App Case: बॉलीवुड एक्टर साहिल खान छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, महादेव बेटिंग ऐप केस में मुंबई एसआईटी की बड़ी कार्रवाई...
X
By Sandeep Kumar Kadukar

Mahadev Betting App Case: रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित महादेव बेटिंग ऐप केस में मुंबई की एसआईटी ने एक्टर साहिल खान को गिरफ्तार किया है। साहिल खान को एसआईटी की टीम ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से पकड़ा है। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर मुंबई ले गई है।

मालूम हो कि मुंबई पुलिस ने महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में एक प्रमोटर सहित 32 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जुए की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इन लोगों में एक्टर साहिल खान का भी नाम था। इसी मामले में कुछ समय पहले ही मुंबई पुलिस ने पूछताछ भी की थी। जिसके बाद एक्टर ने जमानत के लिए कोर्ट में याचिका भी लगाई थी, लेकिन जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया था। जमानत याचिका खारिज होने के बाद से गिरफ्तारी के डर से साहिल लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे। और मुंबई पुलिस भी लगातार उनका पीछा कर रही थी। इसी बीच पुलिस को पता चला कि साहिल खान छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में छिपा हुआ है, जिसके बाद एसआइटी की टीम ने जगदलपुर से रेड कार्रवाई कर एक्टर को पकड़ा है।

जानिए पूरा मामला Mahadev Betting App

दरअसल, साहिल खान का नाम लायन बुक एप से जुड़ा है। एक्टर ने लायन बुक को प्रमोट करने के बाद उन पर बतौर पार्टनर लोटस बुक 24/7 ऐप को लाॅन्च करने का आरोप भी है। समय समय पर एक्टर इस ऐप का प्रमोट भी करते थे। ऐप के प्रमोशन के दौरान साहिल ने कई एक्टर को भी बुलाया था। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी पार्टी का भी आयोजन किया था। इन्हीं सब मामले में उन पर आरोप लगने के बाद मुंबई की माटुंगा पुलिस ने 420, 465, 467, 468, 471, 120 बी के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है।

फिटनेस एक्सपर्ट और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर

बता दें कि साहिल खान वर्तमान में फिटनेस एक्सपर्ट है। वो डिवाइन न्यूट्रिशन नाम की एक कंपनी भी चलाते हैं। इसके साथ ही साहिल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं। और सोशल मीडिया पर काफी फेंमस भी हैं।

कैरियर की शुरूआत

एक्टर साहिल खान ने अपने कैरियर की शुरूआत स्टाइल और एक्सक्यूज मी फिल्म से की थी। इसके बाद उन्हें फिल्में मिलना ही बंद हो गई थी। फिल्मों में कुछ खास नहीं कर पाने के बाद वो फिटनेस की जर्नी की तरफ चले गये।

शादी को लेकर भी काफी सुर्खियों में

एक्टर अपनी शादी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। इसी साल फरवरी में साहिल ने अपने से 26 साल छोटी लड़की से दूसरी शादी रचाई है। इसके पहले 2004 में एक्ट्रेस निगार खान से शादी रचाई थी। एक साल बार ही दोनों अलग अलग हो गए।

Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story