Begin typing your search above and press return to search.

Durg News: असिस्टेंट प्रोफेसर ने की आत्महत्या, सुसाईड नोट में लिखा-एक लड़की से प्यार करता था, शादी भी करना चाहता था पर उसने मना कर दिया...

Durg News: भिलाई के रूंगटा इंजीनियरिंग काॅलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर ने आत्महत्या कर ली। प्रोफेसर मनीष शर्मा 33 वर्ष का शव उनके कमरे में फंदे से लटका मिला।

Durg News: असिस्टेंट प्रोफेसर ने की आत्महत्या, सुसाईड नोट में लिखा-एक लड़की से प्यार करता था, शादी भी करना चाहता था पर उसने मना कर दिया...
X
By Sandeep Kumar Kadukar

दुर्ग। भिलाई के रूंगटा इंजीनियरिंग काॅलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर ने आत्महत्या कर ली। प्रोफेसर मनीष शर्मा 33 वर्ष का शव उनके कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव के पास एक सुसाइड नोट मिला है। नोट में मृतक प्रोफेसर ने प्यार में असफलता की बात कही। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना वैशाली नगर थाना क्षेत्र की है। मनीष अपने परिवार के साथ आदिवासी भवन के पास रामनगर में रहता था। शनिवार को पूरे परिवार के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। रात से सुबह तक के कमरे की लाइट जलती रही। सुबह कमरे में लाइट जलते देख माॅर्निंग वाॅक पर निकले चाचा ने कमरे के बाहर से आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिलने पर माॅर्निंग वाॅक पर चले गये। वहां से लौटने के बाद फिर से मनीष को आवाज लगाए। लेकिन इस बार भी कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद खिड़की से झांककर देखा तो कमरे के अंदर भतीजे की लाश फंदे पर लटकी थी। जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना वैशाली नगर थाना को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे का लॉक खुलवा कर शव को फंदे से नीचे उतारा गया। मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें मृतक मनीष शर्मा ने एक लड़की से प्यार में असफलता की बात लिखी है। नोट में मनीष ने लिखा- वो एक लड़की से प्यार करता था। इस बीच उसे पता चला कि उस लड़की का पहले भी कुछ लड़कों से अफेयर था। मनीष ने प्रेमिका को समझाया और पुरानी बातों को छोड़कर शादी करने को कहा था। लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया था। इस बात से प्रोफेसर काफी परेशान था और आत्मघाती कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस लड़की की तलाश कर रही है। लड़की से पूछताछ के बाद पता चल पायेगा का कि घटना से पहले मृतक और लड़की के बीच में क्या कुछ विवाद हुआ था। मामले की जांच पुलिस कर रही है।


Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story