Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 23 April 2024: सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव

Gold-Silver Price Today 23 April 2024: आज, मंगलवार को सोना और चांदी के दाम में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी देखी जा रही है। भारत में 22 कैरेट सोने की कीमत 67,690 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 73,830 रुपये है।

Gold-Silver Price Today 22 April 2024: सोना-चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 23 April 2024: आज, मंगलवार को सोना और चांदी के दाम में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी देखी जा रही है। भारत में 22 कैरेट सोने की कीमत 67,690 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 73,830 रुपये है। जानिए अलग-अलग शहरों में क्या है सोने और चांदी का ताजा रेट:

सोना के दाम

  • जयपुर: 67,690 (22 कैरट), 73,830 (24 कैरट)
  • गुरुग्राम: 68,200 (22 कैरट), 73,830 (24 कैरट)
  • मेरठ: 67,690 (22 कैरट), 73,830 (24 कैरट)
  • चंडीगढ़: 67,690 (22 कैरट), 73,830 (24 कैरट)
  • नोएडा: 67,690 (22 कैरट), 73,830 (24 कैरट)
  • दिल्ली: 67,690 (22 कैरट), 73,830 (24 कैरट)
  • लखनऊ: 67,690 (22 कैरट), 73,830 (24 कैरट)
  • मुंबई: 67,540 (22 कैरट), 73,540 (24 कैरट)
  • आगरा: 67,690 (22 कैरट), 73,830 (24 कैरट)
  • गाजियाबाद: 67,690 (22 कैरट), 73,830 (24 कैरट)

चांदी के दाम

भारत: 85,400 रुपये प्रति किलो

सोने की शुद्धता कैसे जांचें

आईएसओ (भारतीय मानक संगठन) द्वारा सोने की शुद्धता की पहचान के लिए हॉलमार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। अधिकांश लोग 22 कैरेट का सोना चुनते हैं, लेकिन कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। कैरेट 24 से अधिक नहीं होता, और ज्यादातर कैरेट होने पर सोना अधिक शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% अलग-अलग धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर आभूषण बनाया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए, अधिकांश दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

हॉलमार्क का ध्यान रखें

सोना खरीदने से पहले सोने की क्वालिटी का ध्यान रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी होती है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं, पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से हुई है। क्राइम, पॉलिटिक्स और मनोरंजन रिपोर्टिंग के साथ ही नेशनल डेस्क पर भी काम करने का अनुभव है।

Read MoreRead Less

Next Story